फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup: अर्शदीप को 'खालिस्तानी' कहे जाने पर भड़के पंजाब के नेता, क्रिकेटर के समर्थन में उतरे दिग्गज

Mon, 05 Sep 2022 03:07 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Sep 2022 03:07 PM IST
विज्ञापन
Punjab leaders back cricketer Arshdeep trolled for dropping catch against Pakistan
राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, अर्शदीप सिंह व अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल

पाकिस्तान के खिलाफ कैच छोड़ने पर ट्रोल का शिकार बने युवा क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के समर्थन में पंजाब के कई नेता उतर पड़े। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत पंजाब के कई नेता सोमवार को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के समर्थन में सामने आए। पाकिस्तान ने रविवार को एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया। 

Punjab leaders back cricketer Arshdeep trolled for dropping catch against Pakistan
हरभजन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में अर्शदीप ने आसिफ अली का कैच छोड़ दिया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने भी 23 वर्षीय तेज गेंदबाज का समर्थन किया। 

Punjab leaders back cricketer Arshdeep trolled for dropping catch against Pakistan
राघव चड्ढा (फाइल फोटो) - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca

हरभजन सिंह ने ट्रोलर्स की निंदा की
पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने ट्वीट कर अर्शदीप सिंह का बचाव किया। वहीं ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नौजवान अर्शदीप की निंदा करना बंद करें। कोई कैच को जान बूझकर नहीं छोड़ता है। भारत के खिलाड़ियों पर गर्व है। पाकिस्तान ने अच्छा खेला है। टीम और अर्श को लेकर जो घटिया बातें हो रही हैं, वे शर्मनाक है। अर्श सोना है।

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि अर्शदीप को जिस तरह की नफरत का सामना करना पड़ रहा है, वह भयावह है। अर्शदीप एक अद्भुत प्रतिभा है और आने वाले वर्षों में भारतीय गेंदबाजी का नेतृत्व करेगा। कोई भी नफरत उसे नीचे नहीं खींच सकती।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab leaders back cricketer Arshdeep trolled for dropping catch against Pakistan
क्रिकेटर अर्शदीप के साथ खेल मंत्री मीत हेयर। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

अर्शदीप देश का भविष्य: पंजाब के खेल मंत्री
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि अर्शदीप देश का भविष्य हैं। खेल में जीत या हार होती रहती है। अर्शदीप आने वाले समय का सितारा है, जिसने कम समय में जगह बनाई है। पाकिस्तान के खिलाफ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अर्शदीप राष्ट्र का भविष्य है। युवाओं के लिए प्रेरणा है। खेलों में नफरत की कोई जगह नहीं है। खेल मंत्री ने अर्शदीप की माता बलजीत कौर से फोन पर बात की और कहा कि देश और पूरा पंजाब आपके साथ है। 

विज्ञापन
Punjab leaders back cricketer Arshdeep trolled for dropping catch against Pakistan
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी मिला साथ
पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैच छोड़ने पर अर्शदीप का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि ऐसी चीजें (कैच छोड़ना) खेल में विशेष रूप से इतने जबरदस्त दबाव में होती हैं। हमें अपने खेल नायकों का समर्थन और प्रोत्साहन करना चाहिए। अर्शदीप, निराश न हों। आपका आगे एक लंबा और शानदार करियर है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी अर्शदीप को निशाना बनाने और 'खालिस्तानी' कहने वालों पर हमला बोला। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि अर्शदीप सिंह एक उज्ज्वल खिलाड़ी हैं। उन्होंने बहुत अच्छा खेला और देश में हर कोई उनके साथ खड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed