फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल से व्हीलचेयर पर, 31 ऑपरेशन 183 टांके, 'खेल रत्न' दीपा मलिक के बारे में 10 अनकही बातें

Fri, 30 Aug 2019 10:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 30 Aug 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award to Para Athlete Deepa Malik
एथलीट दीपा मलिक - फोटो : एएनआई
20 साल से व्हीलचेयर पर हैं। 31 ऑपरेशन हुए और 183 टांके लगे थो, पर दीपा मलिक ने हिम्मत नहीं हारी। पढ़िए 'खेल रत्न' के गजब के जुनून और हौसले की कहानी...
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award to Para Athlete Deepa Malik
एथलीट दीपा मलिक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एथलीट दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। दीपा मलिक रियो पैरालंपिक 2016 में शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। वहीं खेल रत्न अवार्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला पैरा एथलीट बन गई हैं। दीपा मलिक ने एशियन गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था। अपनी उपलब्धियों के लिए दीपा मलिक को पद्मश्री अवार्ड से भी नवाजा गया था।
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award to Para Athlete Deepa Malik
एथलीट दीपा मलिक
30 सितंबर 1970 को हरियाणा के सोनीपत में भैंसवाल गांव में जन्मीं दीपा मलिक को 29 साल की उम्र में लकवा मार गया था। उनकी कमर के नीचे का पूरा हिस्सा पैरालाइज्ड है। रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर होने की वजह से वह चल नहीं पाती हैं। दीपा मलिक जिस समय ट्यूमर जैसी बीमारी से जंग लड़ रही थीं, उसी समय उनके पति कारगिल में देश के लिए जंग लड़ रहे थे। दीपा की स्पाइनल ट्यूमर सर्जरी हुई और उनको 183 टांके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award to Para Athlete Deepa Malik
एथलीट दीपा मलिक
दीपा रिटायर्ड कर्नल बीके नागपाल की बेटी हैं। उनकी शादी भी एक फौजी से हुई। पति सेना अधिकारी कर्नल विक्रम सिंह हैं। दीपा की दो बेटियां हैं, देविका और अंबिका है। दीपा ने 36 साल की उम्र में अपने खेल की शुरुआत की थी। दीपा को शॉटपुट के अलावा भी कई गेम्स में महारथ हासिल है। वे जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, स्विमिंग और मोटर स्पोर्ट्स से भी जुड़ी हुई हैं। एक स्पोर्ट्स पर्सन होने के अलावा दीपा एक एंटरप्रेनर भी रही हैं।
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award to Para Athlete Deepa Malik
एथलीट दीपा मलिक
दीपा ने 7 सालों तक कैटरिंग और रेस्टोरेंट बिजनेस भी किया है। इसके अलावा दीपा एक मोटिवेशनल और इंस्पिरेशनल स्पीकर भी हैं। दीपा मलिक ने अपनी उम्र से ज्यादा स्वर्ण पदक जीत कर जज्बे, जोश और जीवटता की मिसाल पेश कर दी है। दीपा ने 2009 में शॉट पुट में अपना पहला पदक(कांस्य) जीता था। इसके अगले ही साल ऐसा कमाल किया कि इंग्लैंड में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जेवलिन तीनों में गोल्ड मेडल जीते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed