सब्सक्राइब करें

निकिता हत्याकांड: बबीता के निशाने पर कांग्रेस, संग्राम सिंह बोले- बुद्धिजीवी चुप क्यों, बजरंग ने कही बड़ी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Oct 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Reaction of Haryana wrestlers on Faridabad murder case
बजरंग पुनिया, संग्राम सिंह, बबीता फौगाट। - फोटो : फाइल फोटो

फरीदाबाद में एक तरफा प्यार में युवती की हत्या किए जाने की घटना से लोगों में रोष है। पहलवान बजरंग पूनिया, पहलवान व अभिनेता संग्राम सिंह ने ट्वीट कर आरोपियों को सख्त सजा देने की बात कही।

Trending Videos
Reaction of Haryana wrestlers on Faridabad murder case
मृतक निकिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वहीं भाजपा नेता व पहलवान बबीता फौगाट ने राजनीतिक मोड़ देते हुए कांग्रेस नेताओं पर बहन-बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Reaction of Haryana wrestlers on Faridabad murder case
बबीता फौगाट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि अपराधी किसी भी धर्म का हो, वह समाज का दुश्मन होता है। निकिता बहन को इंसाफ सिर्फ उसका हक नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अगर हमारी बहन-बेटी को हम सुरक्षित ही नहीं रख पाए तो वैष्णो देवी और दुर्गा मां के पूजन का क्या फायदा।

Reaction of Haryana wrestlers on Faridabad murder case
बजरंग पूनिया (बजरंग पुनिया) - फोटो : पीटीआई

अभिनेता संग्राम सिंह ने कहा कि कब तक और कितनी बेटियों को ऐसे हालात का सामना करना पड़ेगा। तौसीफ खान और रिहान खान के खिलाफ सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए, ताकि वह सभी के लिए एक उदाहरण हो। संग्राम सिंह ने सवाल भी उठाया है कि अब सभी बुद्धिजीवी चुप क्यों है, जो सिर्फ अपने फायदे के लिए विरोध करते हैं।  

विज्ञापन
Reaction of Haryana wrestlers on Faridabad murder case
संग्राम सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

पहलवान एवं भाजपा नेता बबीता फौगाट ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, भूपेंद्र हुड्डा आप की अब तौसीफ अली के ऊपर बोलती बंद क्यों हो गई? क्या बात राहुल गांधी से बोलने की परमिशन नहीं मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed