{"_id":"5acddbe24f1c1b663d8b485a","slug":"sarabjit-singh-sister-dalbir-kaur-interview-on-surgical-strike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"56 इंच सीने की बात करने वालों पर भड़की 'सरबजीत' की बहन, बोली- तमाशा था सर्जिकल स्ट्राइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 इंच सीने की बात करने वालों पर भड़की 'सरबजीत' की बहन, बोली- तमाशा था सर्जिकल स्ट्राइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
56 इंच सीने की बात करने वालों पर 'सरबजीत' की बहन भड़क गई और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए, पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू।
2 of 5
दलबीर कौर
- फोटो : फाइल फोटो
शहीद सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने कहा कि सरबजीत की मौत कैसे हुई, उनके हत्यारे कौन है, हत्यारों का क्या हुआ? जैसे सवालों का जवाब आज तक उन्हें नहीं दिया गया है। सर्जिकल स्ट्राइक मोदी सरकार का तमाशा था और इस तमाशे को अब जनता जान चुकी है। 56 इंच के सीने की बात करने वाले कश्मीर में पत्थरबाजों पर तो शिकंजा कस नहीं पा रहे हैं। ऐसे में ऐसी सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है।
3 of 5
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर
वे मंगलवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में पिछले कई वर्षों से सजा काट रहे 300 से अधिक कैदियों की रिहाई की आवाज दलबीर कौर सामाजिक संस्थाओं के संग मिलकर अंतरराष्ट्रीय अदालत में बुलंद कर रही है। करीब दो बरस पहले दलबीर कौर ने लाहौर हाईकोर्ट से भारतीय कैदियों की सूची लेकर उसे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सरबजीत सिंह
- फोटो : File Photo
आज तक विदेश मंत्रालय की ओर से इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में अब इस गंभीर मसले को दलबीर कौर ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले जाने का निर्णय किया है। दलबीर कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगाए। उन्होंने कुछ कैदियों के उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब का नानक सिंह 1984 में अपने पिता के साथ खेतों में गया और गलती से बॉर्डर के जरिए पाक सीमा में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
5 of 5
Sarabjit Singh
दलबीर कौर ने कहा कि आज नानक सिंह युवा अवस्था में है और उसके इंतजार में उनके परिजनों की आंखें पथरा गई हैं। इसी तरह से मोदी के अपने राज्य गुजरात के अहमदाबाद का कुलदीप पाक जेल में कई वर्षों से बंद है और वह टीबी रोग से पीड़ित है। ऐसे ही 300 कैदियों को लेकर उन्होंने अनेक बार मोदी को भी खत मिले, पर कोई जवाब नहीं आया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।