Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Security Arrangements for Fourth Generation Fighter Jet Rafale on Ambala Air Force Station
{"_id":"5f1bd34b8ebc3e9fa53cc4f1","slug":"security-arrangements-for-fourth-generation-fighter-jet-rafale-on-ambala-air-force-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में रहेगा 'राफेल', अंबाला एयरफोर्स स्टेशन नो ड्रोन जोन घोषित, वायुसेना ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में रहेगा 'राफेल', अंबाला एयरफोर्स स्टेशन नो ड्रोन जोन घोषित, वायुसेना ने कसी कमर
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:17 PM IST
सार
जंगी विमान राफेल की सुरक्षा भी इंडियन एयरफोर्स के लिए बड़ी चुनौती
एयरफोर्स स्टेशन के 3 किलोमीटर दायरे में ड्रोन दिखा तो उड़ा दिया जाएगा
अंबाला में चिनूक और ग्लोबमास्टर की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं
विज्ञापन
1 of 7
राफेल लड़ाकू विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पड़ोसी देश चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच नवीनतम फोर्थ जेनरेशन फाइटर जेट राफेल अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने वाला है। वहीं इसे यहां पर कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा, जिसके लिए वायुसेना ने कमर कस ली है।
2 of 7
राफेल लड़ाकू विमान
संभवत: 29 जुलाई को 4 से 6 राफेल लड़ाकू विमान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंच जाएंगे। फ्रांसीसी एयरफोर्स और इंडियन एयर फोर्स के पायलटों द्वारा इन्हें यहां लैंड करवाया जाएगा। ऐसे में अंबाला एयर फोर्स स्टेशन अब राफेल का नया घर होगा। देश में राफेल की पहली स्क्वाड्रन अंबाला में ही तैयार की गई है, जबकि दूसरी स्क्वाड्रन पश्चिम बंगाल के हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन में तैनात की जाएगी।
3 of 7
राफेल लड़ाकू विमान
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में राफेल के आगमन की तैयारियां जहां एक ओर जोरों-शोरों से चल रही हैं, वहीं राफेल की सुरक्षा भी इंडियन एयर फोर्स अथॉरिटी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इसी के मद्देनजर अंबाला एयर फोर्स स्टेशन को नो ड्रोन जोन घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इस पूरे इलाके को ड्रोन उड़ाने के लिहाज से प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राफेल लड़ाकू विमान
आदेशों के मुताबिक, एयरफोर्स स्टेशन के तीन किलोमीटर के दायरे में यदि कोई भी ड्रोन उड़ता पाया गया तो एयरफोर्स अथॉरिटी न केवल उसे नष्ट करेंगी। बल्कि ड्रोन उड़ाने वाली एजेंसी अथवा व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इसके साथ-साथ ये आदेश तो पहले से ही दिए जा चुके हैं कि एयरफोर्स परिसर में यदि किसी भी व्यक्ति ने बिना इजाजत प्रवेश करने की हिमाकत की तो उसे देखते ही गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
राफेल लड़ाकू विमान
इसलिए जरूरी है अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा
शुरू से ही अंबाला एयरफोर्स स्टेशन दुश्मनों को अखरता रहा है। रणनीतिक और क्षमता की दृष्टि से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण एयरफोर्स स्टेशन है। इस एयरफोर्स स्टेशन में पहले से ही लड़ाकू विमान जगुआर और मिग-21 बॉयसन की स्क्वाड्रन मौजूद है। वहीं अब चौथे और नवीनतम फाइटर जेट राफेल की स्क्वाड्रन भी यहां तैयार कर दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।