सब्सक्राइब करें

एक साथ सात डूबे: बुजुर्ग को बेटा और खोने पड़े तीन पोते, बिस्तर पर पड़े पिता पर भी टूटा गमों का पहाड़

संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Seven youths of Mohali died due to drowning in Gobind Sagar lake
हादसे में जान गंवाने वाले (लाल घेरे में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के बनूड़ के मीरा शाह कॉलोनी में रहने वाले दो सगे भाइयों समेत सात नौजवान हिमाचल प्रदेश स्थित गोबिंद सागर झील में डूब गए। उनके डूबने की सूचना जैसे ही आई तो इलाके का माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के कुछ लोग शव लेने हिमाचल प्रदेश रवाना हो गए हैं। इलाके से 11 लोग मोटसाइकिल पर हिमाचल प्रदेश में धार्मिक स्थानों की यात्रा करने गए थे। माता नैना देवी मंदिर में माथा टेकने के बाद वे बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे। जब ये सारे लोग थाना बंगाणा के अधीन गांव कोलका के नजदीक स्थित बाबा गरीब दास मंदिर के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे तो एक नौजवान ने नहाने की इच्छा जताई। इसके बाद कुछ युवक नहाने लगे। 

Trending Videos
Seven youths of Mohali died due to drowning in Gobind Sagar lake
बेटे और तीन पोतों की मौत का पता चलने के बाद रोते सुरजीत राम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान गहराई ज्यादा होने की वजह से एक नौजवान पानी में डूब गया। जब डूबने वाले ने शोर मचाया तो वहां पर खड़े छह नौजवान उसे पानी से निकालने लग पड़े। इस दौरान एक नौजवान का हाथ छूट गया जिसके बाद सारे डूब गए। गोबिंद सागर झील में डूबने से सात लोगों की मौत बनूड़ में शोक की लहर है। हादसे में एक बुजुर्ग ने अपने बेटे समेत तीन पोतों को खो दिया है। वहीं दो बेटों को खोने वाले पिता पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने के बाद से मातम पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Seven youths of Mohali died due to drowning in Gobind Sagar lake
हादसे की सूचना के बाद इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हर आंख नम है। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने उनकी सुध तक नहीं ली। सभी मृतकों के परिजन दिहाड़ी करते हैं। इस हादसे में सुरजीत राम ने अपना एक बेटा व तीन पोते रमन, लाभ व लखवीर खो दिया है। 32 वर्षीय पवन कुमार तीन बेटियों व एक बेटे का पिता था। वह इलाके की शराब फैक्टरी में मजूदरी करता था। उस पर ही सारे परिवार की जिम्मेदारी थी। लाल चंद के दोनो बेटे रमन (19) और लाभ (17) की डूबने से मौत हुई है। 

Seven youths of Mohali died due to drowning in Gobind Sagar lake
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रमन खूनीमाजरा के सरकारी कॉलेज में पढ़ता था। वहीं लाभ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11 वीं का छात्र था। इनकी दो बहने हैं। लाल चंद की पिछले साल हादसे में चार जगह से टांग टूट गई थी। वह अभी तक बिस्तर पर पड़ा है। लखवीर बनूड़ के स्कूल में 11वीं का विद्यार्थी। विशाल (18) तीन भाई था। उसके पिता मजदूरी करते थे। अरुण 8वीं कक्षा का विद्यार्थी था। शिव (15) मैट्रिक कर रहा है। किशन, मोनू, फौजी व रमन भी इन नौजवानों के साथ थे।

विज्ञापन
Seven youths of Mohali died due to drowning in Gobind Sagar lake
गोबिंद सागर झील में डूबे सात लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह घर से गए थे, तीन दिन बाद लौटना था
सुरजीत राम व चाचा ओम प्रकाश ने बताया कि वह घर से सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मोटरसाइकिलों पर निकले थे। श्री नैना देवी, बाबा बालक थान व पीर निगाह घूमकर तीन दिन बाद वापस आने की बात कहकर गए थे। जाने के बाद कोई फोन भी नहीं किया। यह भी नहीं बताया गया कि पहले कहा पर जाना है। उन्हें सिर्फ टीवी पर खबर से पता चला। पार्षद भोला राम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल में रखवा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed