सब्सक्राइब करें

भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमले में खुलासा: फतेहगढ़ साहिब के अमन और गुरतेज ने फेंके थे ग्रेनेड, बस से भागे खरड़

संदीप खत्री, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 03 Apr 2026 11:46 AM IST
सार

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाके के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले दोनों हमलावरों की पहचान कर ली है। हमले के बाद सड़क पार कर हमलावर एसी बस में चढ़े और खरड़ में उतरकर भाग गए थे। गुमराह करने के लिए हाथ में हेलमेट, पहचान छिपाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
BJP Office Outside Explosion Aman and Gurtej from Fatehgarh Sahib who Threw Grenades at BJP Office
भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड अटैक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। ग्रेनेड हमले के बाद आरोपियों के भागने की पूरी कहानी सीटीयू बस के सीसीटीवी कैमरों से सामने आई है। हमले के तुरंत बाद आरोपी सड़क पार कर सीटीयू की एसी बस में सवार हुए और खरड़ पहुंचकर भाग निकले।

दोनों की पहचान फतेहगढ़ साहिब के गांव रतनगढ़ निवासी अमरप्रीत ऊर्फ अमन और गुरतेज के रूप में हुई है। बुधवार शाम करीब 5:53 बजे हमले के दो मिनट के भीतर आरोपी सेक्टर-37/24 बस स्टॉप से बस नंबर 35-डी में चढ़े। 
Trending Videos
BJP Office Outside Explosion Aman and Gurtej from Fatehgarh Sahib who Threw Grenades at BJP Office
बस में सवार हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस में लगे कैमरों में दोनों आरोपी कैद हो गए है। इनमें एक सरदार युवक था, जिसने चेहरे पर काला रूमाल बांध रखा था जबकि दूसरा युवक ग्रेनेड फेंकने वाला बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Office Outside Explosion Aman and Gurtej from Fatehgarh Sahib who Threw Grenades at BJP Office
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी कंवरदीप कौर खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रही हैं और आरोपियों के रूट को ट्रेस करते हुए खरड़ तक पहुंचीं। पुलिस ने बस के कंडक्टर और ड्राइवर से कई घंटे पूछताछ की और पूरी बस की तलाशी भी ली। हालांकि बस से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ।
BJP Office Outside Explosion Aman and Gurtej from Fatehgarh Sahib who Threw Grenades at BJP Office
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
हेलमेट से गुमराह करने की कोशिश
हमले के दौरान सामने आए वीडियो में आरोपी के हाथ में हेलमेट देखा गया था। जांच में खुलासा हुआ कि यह पुलिस को गुमराह करने की साजिश थी ताकि यह लगे कि हमलावर बाइक पर आए थे जबकि हकीकत में दोनों पैदल ही मौके से भागकर बस में चढ़े थे। 
विज्ञापन
BJP Office Outside Explosion Aman and Gurtej from Fatehgarh Sahib who Threw Grenades at BJP Office
पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, जांच करती सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी - फोटो : अमर उजाला
किराये के लिए किया डिजिटल ट्रांजेक्शन
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के पास बस का पूरा किराया नहीं था। खरड़ तक का किराया 40 रुपये था लेकिन उनके पास केवल 20-20 रुपये के दो नोट थे। एक आरोपी ने बस में मौजूद एक युवक को गूगल पे के जरिये 40 रुपये ट्रांसफर किए और उससे नकद राशि लेकर टिकट लिया। यह ट्रांजेक्शन पुलिस के लिए अहम सुराग बना, जिससे आरोपियों के मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स तक पहुंच बनाई गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed