{"_id":"69d75ba518d5451b820820c5","slug":"effect-of-western-disturbance-rain-and-snowfall-in-haryana-brought-down-the-temperature-to-12-c-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ का असर: हरियाणा में बारिश-बर्फबारी से तापमान 12°C तक गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ का असर: हरियाणा में बारिश-बर्फबारी से तापमान 12°C तक गिरा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 09 Apr 2026 02:46 PM IST
Link Copied
पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश व पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के चलते दिन व रात के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट आई है। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य तौर पर 32 से 36 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार यह तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। रात का तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए वह अभी 13 से 17 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर चंद्रमोहन ने बताया कि 6 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और प्रदेश में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बदले मौसम में मंगलवार रात से बुधवार शाम तक कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। अंबाला में 19.0, यमुनानगर 18.0, हिसार में 2.0, करनाल में 3.2, महेंद्रगढ़ में 15, रोहतक में 1.8, सिरसा में 1.8, गुरुग्राम में 5.5, पलवल में 10, पानीपत में 2.5, सोनीपत में 2, जींद में 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।