सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four women from robbery gang arrested in Moga

मोगा में लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश: सोनिया, सोमा समेत चार शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने रात 11 बजे की रेड

संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के मोगा में पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाली चार शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। चारों महिलाएं फिरोजपुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने देर रात रेड कर इन्हें गिरफ्तार किया है। 

Four women from robbery gang arrested in Moga
पुलिसस हिरासत में आरोपी महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मोगा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सिटी मोगा पुलिस ने लूट व धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की चार शातिर  महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। 
Trending Videos


थाना सिटी प्रभारी बरुण कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जोगिंदर चौक एरिया में रेड की गई। इस दौरान मोगा बस स्टैंड के नजदीक से चार महिलाओं को काबू किया गया, जो एक गिरोह के रूप में काम करते हुए लोगों को गुमराह कर लूट और धोखाधड़ी जैसी वारदातों को अंजाम देती थीं। आरोपियों की पहचान प्रवीण निवासी फिरोजपुर, सोनिया निवासी फिरोजपुर, सोमा निवासी फिरोजपुर और प्रबीन निवासी फिरोजपुर रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि ये शातिर महिलाएं पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रही हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। ये सभी महिलाएं आम लोगों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी करती थी और मौका मिलने पर पैसे व सोने के जेवर लूटकर फरार हो जाती थी। इस संबंध में थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर आरोपियों को आदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर आगे की कारवाई किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed