{"_id":"69d78a4e19cb0cb3820b18d8","slug":"chandigarh-bjp-office-grenade-attack-7-accused-arrested-sent-on-3-day-remand-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय ग्रेनेड हमला: 7 आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय ग्रेनेड हमला: 7 आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर भेजे गए
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 09 Apr 2026 04:59 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी पहली योजना नवांशहर में हमला करने की थी, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण इसे बदल दिया गया। विदेशी हैंडलर के निर्देश पर उन्होंने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय को निशाना बनाया। आरोपी बस स्टैंड से सेक्टर-33 पहुंचे और गूगल से लोकेशन खोजकर शाम करीब साढ़े चार बजे हमला किया। वारदात से पहले हैंडलर ने फोन पर ग्रेनेड चलाने की जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी बस से खरड़ पहुंचे और फिर अलग-अलग शहरों में भागते रहे। बाद में रेवाड़ी में एजीटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि उन्हें दो लाख रुपये का लालच दिया गया था, लेकिन केवल 2-3 हजार रुपये ही मिले। पुलिस को रिमांड में और खुलासों की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।