सब्सक्राइब करें

शहीद ऊधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में 'टैलेंट शो' में गायन व नृत्य प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इन्द्री(करनाल) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 24 Sep 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Singing and Dancing Competitions under Talent Show in Shaheed Udham Singh Government College Indri
मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. वीरमति का स्वागत करतीं डॉ. नीतू वर्मा और डॉ. अनामिका रंगा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के करनाल जिले में इन्द्री स्थित शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
Singing and Dancing Competitions under Talent Show in Shaheed Udham Singh Government College Indri
दीप प्रज्ज्वचलित करके कार्यक्रम की शुरुआत करतीं मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. वीरमति - फोटो : अमर उजाला
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीरमति ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नीतू वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। उसके बाद मुख्य अतिथि प्राचार्या वीरमति ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Singing and Dancing Competitions under Talent Show in Shaheed Udham Singh Government College Indri
दीप प्रज्ज्वचलित करके कार्यक्रम की शुरुआत करते प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर नियमित रूप से पढ़ाई करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही व्यक्तित्व के विकास के लिए कॉलेज में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कला ईश्वर की देन है और इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे न केवल व्यक्तित्व का विकास होगा, बल्कि छिपी हुई प्रतिभा भी उभर कर सामने आएगी।

 
Singing and Dancing Competitions under Talent Show in Shaheed Udham Singh Government College Indri
मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. वीरमति के साथ कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नीतू वर्मा और डॉ. अनामिका रंगा - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नीतू वर्मा ने बताया कि मंगलवार को गायन व नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गायन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अनामिका रंगा, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. बबीता ने निभाई। नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रीटा अरोड़ा और श्रीमति मंजू सैनी शामिल रहे। डॉ. दीपा शर्मा ने मंच का संचालन करके श्रोताओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
Singing and Dancing Competitions under Talent Show in Shaheed Udham Singh Government College Indri
कार्यक्रम का लुत्फ उठाते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनिला ढिल्लों, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र ढिल्लों, डॉ. मंजू मलिक, डॉ. राज कुमार, प्रोफेसर निर्मला, प्रोफेसर नीलम, प्रोफेसर कृष्ण, प्रोफेसर गुलाब, प्रोफेसर निशा व प्रोफेसर रजनी, श्री सुरेश कुमार, श्री सुमित कुमार, डॉ. रणबीर व कुमारी सोनिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ के सभी सदस्य और काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed