{"_id":"5d89a4458ebc3e93a8446526","slug":"unique-child-one-day-school-principal-khushi-welcomed-by-mla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: एक स्कूल 'प्रिंसिपल', उम्र 11 साल, कद पौने तीन फुट पर हौंसले बुलंद, घर लेने पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: एक स्कूल 'प्रिंसिपल', उम्र 11 साल, कद पौने तीन फुट पर हौंसले बुलंद, घर लेने पहुंचे विधायक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एक दिन की स्कूल प्रिंसीपल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तस्वीरों में देखिए, एक स्कूल की उस 'प्रिंसिपल' को, जिसकी उम्र सिर्फ 11 साल है और कद पौने तीन फीट। विधायक खुद उन्हें रिसीव करने के लिए उनके घर पहुंचे।
2 of 5
एक दिन की स्कूल प्रिंसीपल
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के फिरोजपुर में प्रिंसिपल बनने का सपना देखने वाली छठी कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा खुशी का सपना सोमवार को उस समय पूरा हो गया, जब स्कूल प्रशासन ने उसे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़की) का एक दिन के लिए प्रिंसिपल बना दिया गया। खुशी महज पौने तीन फीट की है। सोमवार सुबह खुशी को घर से रिसीव करने के लिए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और स्कूल प्रिंसिपल पहुंचे।
3 of 5
एक दिन की स्कूल प्रिंसीपल
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल पहुंचने पर बैंड-बाजे के साथ खुशी का स्वागत किया गया और फिर वह प्रिंसिपल रूम में पहुंचकर कुर्सी पर बैठी। कुछ दिन पहले इस स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम और लैब का उद्घाटन करने के लिए विधायक पहुंचे थे, तब उनकी मुलाकात खुशी से हुई। उन्हें पता चला कि बच्ची के पिता नहीं हैं और वह बेहद गरीब परिवार से है। इसके बाद उन्होंने बच्ची से बातचीत की। बच्ची ने बताया कि वह बड़े होकर इसी स्कूल में प्रिंसिपल बनना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक दिन की स्कूल प्रिंसीपल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बच्ची की हौसला अफजाई और उसके आत्मविश्वास को और मजबूत करने के लिए उसे एक दिन के लिए स्कूल का प्रिंसिपल बनाने का फैसला लिया, जिसके तहत सोमवार को खुशी को प्रिंसिपल बनाया गया। खुशी को 51 हजार रुपये की एफडीआर भी करवाकर दी गई है, जिसे वह जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकती है। स्कूल में 1100 बच्चियां पढ़ रही हैं इससे उनका मनोबल भी ऊंचा होगा। स्कूली छात्राओं के साथ विधायक ने लंगर भी खाया।
विज्ञापन
5 of 5
एक दिन की स्कूल प्रिंसीपल
- फोटो : अमर उजाला
प्रिंसिपल बनने के बाद खुशी ने स्कूल का दौरा किया। स्कूल में बनाए गए नए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का जायजा लिया और वहां मौजूद सभी अतिथियों को नए सिस्टम के बारे में बताया। खुशी ने स्कूल में आरओ सिस्टम और मिड मेड शैड पर छत लगवाने की इच्छा जताई, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। खुशी की मां रोजी बाला ने कहा कि इससे उनकी बेटी का प्रिंसिपल बनने के लक्ष्य के प्रति मनोबल और बढ़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।