{"_id":"5bd3fb6dbdec22694517d682","slug":"six-year-old-vansh-died-in-road-accident-in-panipat-on-karva-chauth-evening","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ से एक दिन पहले खत्म हो गया 'वंश', बेटे का शव देखकर बेहोश हुई मां, दर्दनाक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ से एक दिन पहले खत्म हो गया 'वंश', बेटे का शव देखकर बेहोश हुई मां, दर्दनाक तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ से एक दिन पहले महिला को भगवान ने ऐसा दर्द दिया, कि वो पत्थर बनकर रह गई। पति की लंबी उम्र की कामना कर रही थी, 'वंश' ही खत्म हो गया। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला...
पानीपत में सड़क हादसा
हादसा हरियाणा के पानीपत में हुआ। भैयादूज से 10 दिन पहले खत्म हो गया 'वंश' और 6 साल के बेटे का शव देखकर मां बेहोश हो गई। घर से महज दस कदम की दूरी से माता-पिता के इकलौते बेटे छह साल के वंश को मौत आकर ले गई। बहन के साथ स्कूल से घर आ रहे पहली कक्षा के छात्र वंश की जान ओवरलोड ट्राली ने ले ली। ट्राली का टायर फटने से उसका वाल्व वंश के सिर के आरपार हो गया, और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
पानीपत में सड़क हादसा
जानकारी के अनुसार, साईं कॉलोनी में उझा गेट पर मारबल के पत्थरों से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली सहित जा रहा था। इसी वक्त वंश अपनी 10 साल की बहन के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। जैसे ही ट्राली बच्चों की बगल में आई एक टायर फट गया। धमाका हुआ और टायर से निकला वाल्व वंश के सिर से आरपार हो गया। बच्चा मौके पर ही जमीन पर गिर गया और उसकी हालत देखकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मासूम की मां मौके पर पहुंची। बेटे का खून से लथपथ शव देखकर वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में सड़क हादसा
मेरी जगह भगवान लेने चले गए मेरे बच्चे को
वंश और उसकी बहन को जिस जगह स्कूल वैन छोड़कर जाती थी, उस जगह बच्चों की मां सोनम पहले ही खड़ी होकर उनके आने का इंतजार करती थी। करवा चौथ की तैयारी के चलते मां को घर पर काम था। इसी वजह से वह बच्चों को लेने नहीं गई। मां रोते हुए बोली की मुझे क्या पता था कि मैं अपने बच्चे को जिस दिन लेने नहीं जाऊंगी, उस दिन उसे भगवान लेने आ जाएंगे। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही के चलते मासूम की मौत का होना बड़ी घटना है। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

टायर फटने की आवाज सुनते ही दौड़ पड़ी थी मां
रोती-बिखलती मां सोनम ने बताया कि वह टायर फटने की आवाज सुनकर गली में पहुंची। वहां पर उसकी बेटी सिया खड़ी थी और बेटा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। बेटी सहमी हुई थी। बेटे को खून से लथपथ देखकर सोनम बेहोश होकर गिर गई। मां को कॉलोनी के लोग सामान्य अस्पताल लेकर गए। इसके बाद वह होश में आई, लेकिन बेटे को याद कर सोनम बार-बार बेहोश हो रही है।