{"_id":"5a61a45c4f1c1b6f268b52a6","slug":"vasant-panchami-shubh-muhurt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बसंत पंचमी पर बेहद शुभ संयोग, इस विधि से करें पूजा, मां कृपा बरसाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत पंचमी पर बेहद शुभ संयोग, इस विधि से करें पूजा, मां कृपा बरसाएंगी
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
पूजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल बसंत पंचमी पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है। अगर भक्तजन इस विधि से शुभ मुहूर्त में पूजा करेंगे तो मां अपनी कृपा जरूर बरसाएंगी।
Trending Videos
2 of 6
हवन पूजा
बसंत पंचमी 22 जनवरी को है। माघ माह की शुक्ल पंचमी को वसंत पंचमी मनाई जाती है। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा इस दिन की जाती है। 21 जनवरी को दोपहर बाद 3.33 बजे पंचमी प्रारंभ हो रही है। 22 जनवरी को शाम 4.25 बजे तक पंचमी रहेगी। इस साल बसंत पंचमी पर वर्गोत्तम योग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
हवन पूजा
सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि प्रात:काल में मां सरस्वती की पूजन करने का समय होता है, इसलिए बसंत पंचमी का त्योहार 22 जनवरी को ही मनाया जाएगा। बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि सुबह 7.23 बजे सूर्योदय है। सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक राहुकाल है। राहुकाल में पूजा निषेध है।
4 of 6
पूजा
पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11.36 बजे से दोपहर 12.24 बजे अभिजीत मुहूर्त में हैं। 22 जनवरी को सुबह 11.22 बजे से मेष लग्न शुरू होगी और 12.54 बजे समाप्त होगी। मेष लग्न में पूजा करने का महत्व इसलिए है कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की लग्न पर दृष्टि है और विद्या भाव के स्वामी सूर्य दशम भाव में विराजमान हैं। इस कारण यह महासरस्वती की पूजा का अच्छा समय है।
विज्ञापन
5 of 6
मां सरस्वती
- फोटो : अमर उजाला
22 जनवरी को मीन राशि पर चंद्रमा है। इसलिए इस वर्ष बसंत पंचमी पर वर्गोत्तम योग बन रहा है। सेक्टर-15 के जयश्रीराम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख राम बहादुर मिश्र ने बताया कि विद्या में रुकावट, पढ़ने में मन न लगता हो तो सरस्वती पूजा अवश्य करें। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा के साथ सरस्वती चालीसा का पाठ करना उत्तम माना जाता है। वसंत पंचमी के दिन पीले कपड़े पहनने की मान्यता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।