सब्सक्राइब करें

Bilaspur Train Accident: ट्रैक पर तबाही का मंजर, चारों तरफ मची चीखपुकार; हादसे की दिलदहला देने वाली तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 07:40 PM IST
सार

Bilaspur Train Accindent : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Bilaspur Train Accident Scene of devastation on the track screams all around
बिलासपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लालखदान रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार को एक दर्दनाक रेल दुर्घटना घटित हुई। हावड़ा मार्ग पर चल रही कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर से दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चारों ओर चीख-पुकार और धुएं का माहौल फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद यात्रियों में दहशत का वातावरण बन गया।

Trending Videos
Bilaspur Train Accident Scene of devastation on the track screams all around
बिलासपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ डिब्बों में यात्रियों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bilaspur Train Accident Scene of devastation on the track screams all around
बिलासपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला

रेस्क्यू अभियान जारी, रेलवे और स्थानीय प्रशासन मौके पर तैनात
सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू टीम, मेडिकल यूनिट और राहत दल को घटनास्थल पर रवाना किया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी राहत-बचाव कार्य में लगी हुई हैं। भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मदद के लिए वहां पहुंच गए हैं, जिससे घटनास्थल पर बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। घायलों को स्ट्रेचर और एंबुलेंस की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Bilaspur Train Accident Scene of devastation on the track screams all around
यात्रियों में अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन संचालन ठप, कई रूट डायवर्ट
हादसे के कारण बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग, जो देश के सबसे व्यस्ततम रेल मार्गों में गिना जाता है, पूरी तरह बाधित हो गया है। पूरे रूट पर ट्रेन संचालन रोक दिया गया है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ को वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे की ओर से बसों और अन्य साधनों की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
Bilaspur Train Accident Scene of devastation on the track screams all around
ट्रेन में सवार यात्री भागते दिखे - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे की जांच टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना कर रही है और तकनीकी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हादसे के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।


 

गैस कटर से काटी जा रही बोगियां
रेस्क्यू टीम ने अभी तक कई लोगों को बचा लिया है। ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि इस कोच में महिलाएं और बच्चे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का काम चल रहा है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

रेल मंत्री अश्विनी ने वार रूम से ली घटना की जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्थित वार रूम से पूरी घटना की जानकारी ली। राहत एवं बचाव कार्य त्वरित तरीके से करने के निर्देश दिए। रेलवे ने दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के लिए 10 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 5 लाख तथा सामान्य घायल यात्रियों के लिए एक लाख के मुआवजे की घोषणा की है। मुआवजा राशि का वितरण दक्षिण पूर्व मध्य रेल की टीम ने विभिन्न अस्पताल में जाकर किया गया।


 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed