{"_id":"666042bece7c3b3bf5079b50","slug":"chhattisgarh-three-women-win-lok-sabha-elections-2024-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव में तीन महिलाओं ने लहराया जीत का परचम, बड़े अंतराल से विपक्षियों को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव में तीन महिलाओं ने लहराया जीत का परचम, बड़े अंतराल से विपक्षियों को पछाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:20 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। वहीं एक सीट को कांग्रेस ने बरकरार रखा है। इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश के तीन महिलाओं ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
1 of 4
तीनों महिलाओं ने मारी बाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। वहीं एक सीट को कांग्रेस ने बरकरार रखा है। इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश के तीन महिलाओं ने बाजी मारी है। जांजगीर से बीजेपी के कमलेश जांगड़े, महासमुंद से बीजेपी के रूपकुमारी चौधरी और कोरबा से कांग्रेस के ज्योत्सना महंत ने जीत हासिल की है। बता दें कि कमलेश जांगड़े और रूपकुमारी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व दिग्गज मंत्रियों से था, जिन्हें उन्होंने पटखनी दी है।
खास बात यह भी है कि इन तीनों सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। बता दें कि जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी और कोरबा से ज्योत्सना महंत स्थानीय उम्मीदवार थे। इनके विपक्ष में बाहरी उम्मीदवार खड़े थे। जिन्हें उन्होंने बड़े अंतराल से हराया है। माना जाता है कि कोरबा में दीदी और भाभी के बीच जोरदार मुकाबला है, लेकिन सरोज पांडे बाहरी प्रत्याशी होने की वजह से जनता ने उन्हें नकार दिया।
2 of 4
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कोरबा लोकसभा सीट में जीत हासिल की है।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय को पटखनी दी है। कोरबा कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को 5 लाख 70 हार 182 वोट मिले। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को 43 हजार 283 वोट से हराया है। सरोज पांडे को 5 लाख 26 हजार 899 वोट मिले। महंत ने 43 हजार 283 वोट के अंतराल से कोरबा लोकसभा सीट में जीत हासिल की है। वही वोटिंग प्रतिशत 46.53 रहा।
3 of 4
भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने महासमुंद सीट से बाजी मारी है।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने महासमुंद सीट से बाजी मारी है। चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को हराकर अपनी जीत पक्की है। रूपकुमारी चौधरी ने पूर्व कैबिनट मंत्री ताम्रध्वज साहू को पटखनी दी है। भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी सात लाख तीन हजार 659 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू पांच लाख 58 हजार 203 मिला है। चौधरी ने एक लाख 45 हजार 456 वोटों से पूर्व मंत्री को हराया है। इस तरह जीत का अंतर एक लाख 45 .हजार 456 रहा। कुल वोट का प्रतिशत 53.06 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर कमलेश जांगड़े ने विजय हासिल की है।
- फोटो : अमर उजाला
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर कमलेश जांगड़े ने विजय हासिल की है। उन्होंने 60 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 6 लाख 78 हजार 199 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को 6 लाख 18 हजार 199 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 60 हजार रहा। कुल वोट का प्रतिशत 48.71 रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।