Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chhattisgarh
›
Message of equality given with a ticket of Rs 10: CM Sai encouraged adventure sports at Mayali Nature Camp
{"_id":"69849c082a119145730416c8","slug":"message-of-equality-given-with-a-ticket-of-rs-10-cm-sai-encouraged-adventure-sports-at-mayali-nature-camp-2026-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 रुपये की टिकट से दिया समानता का संदेश:मयाली नेचर कैंप में सीएम साय ने एडवेंचर स्पोर्ट्स को किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 रुपये की टिकट से दिया समानता का संदेश:मयाली नेचर कैंप में सीएम साय ने एडवेंचर स्पोर्ट्स को किया प्रोत्साहित
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:03 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को एक अलग अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में आम नागरिकों की तरह 10 रुपये का टिकट लेकर प्रवेश किया और वहां उपलब्ध एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लिया।
विज्ञापन
1 of 4
सीएम साय ने एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लिया।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को एक अलग अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में आम नागरिकों की तरह 10 रुपये का टिकट लेकर प्रवेश किया और वहां उपलब्ध एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने कई नए साहसिक खेलों की औपचारिक शुरुआत भी की। प्रवेश शुल्क अदा कर नेचर कैंप में प्रवेश कर मुख्यमंत्री ने नियमों के पालन और समानता का स्पष्ट संदेश दिया।
Trending Videos
2 of 4
सीएम साय ने बैलून शूटिंग में निशाना साधकर इस खेल की शुरुआत की
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप में विकसित आधारभूत संरचनाओं, सुरक्षा प्रबंधों और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति आधारित पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी पैदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
माउंटेन साइक्लिंग का शुभारंभ करते हुए खुद साइकिल चलाई।
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स मोटर बाइक (एटीवी) स्वयं चलाकर साहसिक पर्यटन का अनुभव लिया। उन्होंने बैलून शूटिंग में निशाना साधकर इस खेल की शुरुआत की, आर्चरी शूटिंग में तीर चलाया और माउंटेन साइक्लिंग का शुभारंभ करते हुए खुद साइकिल चलाई। इसके अलावा नेचर कैंप में वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का उद्घाटन भी किया गया।
4 of 4
मुख्यमंत्री ने बॉक्स क्रिकेट में भी हाथ आजमाया।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान वॉल क्लाइंबर तेज सिंह और तेजल भगत ने वॉल क्लाइंबिंग कर अपना कौशल प्रदर्शित किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। मुख्यमंत्री ने बॉक्स क्रिकेट में भी हाथ आजमाया और आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने मयाली नेचर कैंप स्थित कैक्टस गार्डन का भी अवलोकन किया, जहां विभिन्न प्रजातियों के कैक्टस लगाए गए हैं। वनमंडलाधिकारी शशि कुमार ने कैक्टस के औषधीय महत्व की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देकर प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मयाली नेचर कैंप जैसे प्रयास छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।