फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hareli: हरेली पर सीएम हाउस बना छत्तीसगढ़ी संस्कृति का केंद्र, पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे CM और डॉ. रमन सिंह

Wed, 12 Aug 2026 05:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 12 Aug 2026 05:48 PM IST
सार

हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पारंपरिक वेशभूषा में पिंक ऑटो से कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

विज्ञापन
CM House becomes center of Chhattisgarhi culture on Hareli: CM and Dr. Raman arrive in pink auto
औजारों का पूजा पाठ किया गया - फोटो : अमर उजाला
हरेली तिहार के अवसर पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण परंपरा और लोक संस्कृति का रंग दे खने को मिला। पूजा-अर्चना से लेकर पारंपरिक खेल, लोकनृत्य, छत्तीसगढ़ी व्यंजन और आधुनिक कृषि तकनीक तक, पूरे आयोजन में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और खेती-किसानी की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में नजर आए। वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ महिला ऑटो चालक संगीता यादव के पिंक ऑटो से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह अंदाज आयोजन में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की शुरुआत गौरी-गणेश और नवग्रह पूजन से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिवलिंग का अभिषेक किया और नांगर, रापा, कुदाल तथा फावड़ा जैसे कृषि उपकरणों की पूजा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष भी नमन किया।
CM House becomes center of Chhattisgarhi culture on Hareli: CM and Dr. Raman arrive in pink auto
सीएम साय ने गौशाला में गौमाता और बछड़े की पूजा की। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरेली के मौके पर भगवान शिव, गौमाता और कृषि उपकरणों की पूजा की। उन्होंने प्रदेश में अच्छी बारिश, बेहतर फसल, किसानों की खुशहाली और राज्य की समृद्धि की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री, जनप्रतिनिधि, किसान और बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। हरेली की ग्रामीण परंपरा के तहत मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में गौमाता और बछड़े की पूजा की। उन्होंने हरा चारा, चना-गुड़ और पारंपरिक लोंदी खिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती और ग्रामीण जीवन में पशुधन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और लोक परंपराएं हमें पशुओं के संरक्षण का संदेश देती हैं।
CM House becomes center of Chhattisgarhi culture on Hareli: CM and Dr. Raman arrive in pink auto
सीएम ने हार्वेस्टर सब्सिडी के रूप में 16 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। - फोटो : अमर उजाला
आयोजन में कृषि विभाग और अन्य विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। कृषि यंत्रों की जानकारी लेने के साथ उन्होंने रायपुर के किसान इंद्र कुमार वर्मा को हार्वेस्टर सब्सिडी के रूप में 16 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि में मशीनों और नई तकनीकों का इस्तेमाल किसानों की मेहनत और लागत कम करने के साथ उत्पादन बढ़ाने में मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM House becomes center of Chhattisgarhi culture on Hareli: CM and Dr. Raman arrive in pink auto
पारंपरिक वेशभू में नजर आये सभी - फोटो : अमर उजाला
कृषि विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने ड्रोन दीदी चंद्रकली वर्मा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वे खेतों में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और कीटनाशकों का छिड़काव ड्रोन से करती हैं। अब तक वे 2500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में छिड़काव कर चुकी हैं और करीब 7 लाख रुपए की आय अर्जित कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी सफलता को महिला आत्मनिर्भरता और आधुनिक कृषि का उदाहरण बताया।
 
विज्ञापन
CM House becomes center of Chhattisgarhi culture on Hareli: CM and Dr. Raman arrive in pink auto
मुख्यमंत्री भी कलाकारों के बीच पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक खेलों ने खींचा लोगों का ध्यान
मुख्यमंत्री निवास परिसर को नीम और आम के पत्तों, फूलों तथा ग्रामीण शैली की सजावट से सजाया गया था। यहां गेड़ी, बिल्लस, गोटी, बाटी और रहचुली जैसे पारंपरिक खेलों की व्यवस्था की गई। बच्चों और युवाओं ने इन खेलों में उत्साह से हिस्सा लिया। लोक कलाकारों ने मांदर और ढोलक की थाप पर छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री भी कलाकारों के बीच पहुंचे और लोकधुनों पर उनके साथ शामिल हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed