{"_id":"56e827454f1c1b87108b4c08","slug":"film-actor-john-abraham-statement-on-intolerance-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर जॉन अब्राहम बोले, मैं अल्पसंख्यक हूं, वो भी आधा ईसाई आधा पारसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टर जॉन अब्राहम बोले, मैं अल्पसंख्यक हूं, वो भी आधा ईसाई आधा पारसी
Wed, 16 Mar 2016 10:45 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अभिनेता जॉन अब्राहम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘मैं खुद अल्प संख्यक हूं। आधा ईसाई और आधा पारसी। लेकिन यकीन मानिए मुझे इस देश में कभी असहिष्णुता का माहौल नजर नहीं आया। पूरी दुनिया में भारत जैसा कोई देश नहीं है।’ अमर उजाला के एक सवाल का ये जवाब था बहुचर्चित स्टार जॉन अब्राहम का। मंगलवार को जान अब्राहम राकी हैंडसम फिल्म की प्रमोशन के लिए हॉली डे इन होटल में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी फिल्म का प्रचार के दौरान इसकी जानकारी दी। इस दौरान उनसे सवाल किया था कि इन दिनों बालीवुड दो तरह की सोच में बंट चुका है। एक वो जो सहिष्णु हैं और दूसरे असहिष्णु।
अभिनेता जॉन अब्राहम
2 of 4
अभिनेता जॉन अब्राहम
- फोटो : file photo
बकौल, जान अब्राहम वह इस सोच में विश्वास नहीं रखते, क्योंकि उन्हें अपने देश से प्यार है। और देश लोगों से बनता है। उन्होंने कहा कि मैं खुल अल्पसंख्यक हूं। मुझे हमेशा इस देश के लोगों से भरपूर प्यार मिला है, जबकि फिल्म इंडस्ट्री में वह अपने दम पर स्थापित हुए हैं। जान अब्राहम ने कहा कि मेरे दिल में देश के प्रति पूरा सम्मान है और सदैव रहेगा। कोई भी जाकर देख सकता है कि मेरे घर पर आपको राष्ट्रीय ध्वज लहराता हुआ मिलेगा। हां मुझे इंटोलरेंस होती है, लेकिन तब जब विदेश में मेरे देश के बारे में कोई कुछ बोलता है तब। यदि मेरे देश के बारे में कोई बुरा बोलता है तो मैं असहज हो जाता हूं।
अभिनेता जॉन अब्राहम
3 of 4
अभिनेता जॉन अब्राहम
- फोटो : file photo
जान अब्राहम ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं हमेशा इसी देश में रहूंगा। सिर्फ हॉली डे या शूटिंग के दौरान ही विदेश जाऊंगा। शायद अब्राहम का ये जवाब अमीर खान के विदेश जाने के विवादित मामले पर था। उन्होंने कहा कि मैं लोगों के मनोरंजन के लिए फिल्म बनाता हूं, लेकिन आर्ट फिल्म से दूरी बनाए रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता जॉन अब्राहम
4 of 4
अभिनेता जॉन अब्राहम
- फोटो : file photo
जॉन अब्राहम ने जहां देश प्रेम और देशभक्ति पर खुलकर जवाब दिया। वहीं देश में फैले भ्रष्टाचार की टीस भी साफ दिखी। उन्होंने कहा कि मुझे उस समय बुरा लगता है जब उनके देश का भ्रष्टाचार के मामले में काफी ऊपर दिखता है। भ्रष्टाचार से मुक्त होने के लिए नागरिकों में भी जागरूकता की जरूरत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।