Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Ben Stokes Under Scanner: Is England Test Captaincy in Jeopardy After Nightclub Incident?
{"_id":"6a277f1674da1ca90a022491","slug":"ben-stokes-under-scanner-is-england-test-captaincy-in-jeopardy-after-nightclub-incident-2026-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या स्टोक्स से छीनी जाएगी इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी?: नाइटक्लब में बवाल से बढ़ी ECB की चिंता; एटकिंसन भी फंसे","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
क्या स्टोक्स से छीनी जाएगी इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी?: नाइटक्लब में बवाल से बढ़ी ECB की चिंता; एटकिंसन भी फंसे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:18 AM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में हुई घटना के कारण जांच के घेरे में आ गए हैं। ECB ने इसे टीम प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है और मामला क्रिकेट रेगुलेटर को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला इतना गंभीर है कि स्टोक्स अपनी कप्तानी को लेकर भी विचार कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के दूसरे टेस्ट से बाहर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 6
स्टोक्स और एटकिंसन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करने के कुछ ही घंटों बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम एक नए विवाद में घिर गई है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने जांच शुरू कर दी है। दोनों खिलाड़ी सोमवार तड़के एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां कथित तौर पर एक घटना हुई, जिसे ईसीबी ने टीम प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना है।
2 of 6
स्टोक्स और मैकुलम
- फोटो : Twitter
ईसीबी ने शुरू की जांच
ईएसपीएन-क्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ईसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पहले टेस्ट की समाप्ति के बाद टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच की जा रही है। बोर्ड ने पुष्टि की कि बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन उस समय नाइटक्लब में मौजूद थे जब यह घटना हुई। मामले की जानकारी क्रिकेट रेगुलेटर को भी दे दी गई है और आगे की जांच जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना एक विवाद के बाद हुई जिसमें गस एटकिंसन और एक अकादमी खिलाड़ी के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि किसी खिलाड़ी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Trending Videos
3 of 6
गस एटकिंसन
- फोटो : ANI
दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं स्टोक्स और एटकिंसन
जांच पूरी होने तक दोनों खिलाड़ियों के 17 जून से द ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेलने की संभावना जताई जा रही है। अगर स्टोक्स टीम से बाहर होते हैं तो उपकप्तान हैरी ब्रूक इंग्लैंड की कमान संभाल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला इतना गंभीर माना जा रहा है कि स्टोक्स अपनी कप्तानी को लेकर भी विचार कर रहे हैं। हालांकि ECB की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बेन स्टोक्स
- फोटो : ANI
पहले भी विवादों में रहे हैं स्टोक्स
बेन स्टोक्स का करियर मैदान के भीतर जितना शानदार रहा है, मैदान के बाहर उतना ही विवादों से भी जुड़ा रहा है। वर्ष 2017 में ब्रिस्टल में एक वनडे मैच के बाद देर रात हुई सड़क पर मारपीट की घटना ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। हालांकि बाद में उन्हें कानूनी राहत मिल गई थी, लेकिन ECB ने खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उन पर जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
5 of 6
बेन स्टोक्स
- फोटो : PTI
इंग्लैंड टीम के अनुशासन पर फिर उठे सवाल
इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान भी खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आधी रात का कर्फ्यू लागू किया था। हाल के महीनों में हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल और बेन डकेट जैसे खिलाड़ियों से जुड़े विवाद भी सामने आए थे, जिससे टीम संस्कृति और अनुशासन को लेकर सवाल उठे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।