फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर चाइनामैन कुलदीप यादव का अनोखा रिकॉर्ड

Mon, 07 Jan 2019 09:15 AM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Jan 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Chinaman Kuldeep Yadav's unique record in Sydney Test match
डेमो पिक
टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट में एक ही पारी में कुलदीप ने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड के चाइनामैन गेंदबाज जॉनी वार्डले की बराबरी की है। वार्डले के बाद कुलदीप दूसरे ऐसे बायें हाथ के गेंदबाज हैं, जिसने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर यह सफलता हासिल की है। इस क्लब (बायें हाथ के गेंदबाज) में वह भारत के पहले खिलाड़ी हैं।
Chinaman Kuldeep Yadav's unique record in Sydney Test match
डेमो पिक
इंग्लैंड के चाइनामैन गेंदबाज जॉनी वार्डले ने वर्ष-1955 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसके खिलाफ एक पारी में 79 रन देकर पांच विकेट झटके थे।
Chinaman Kuldeep Yadav's unique record in Sydney Test match
डेमो पिक
जॉनी के मुकाबले कुलदीप थोड़े महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने सिडनी टेस्ट में पांच विकेट के लिए 100 रन खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chinaman Kuldeep Yadav's unique record in Sydney Test match
डेमो पिक
कुलदीप ने अपने कॅरियर के पांचवें टेस्ट में दूसरी बार एक पारी में पांच विकेट झटके हैं। पिछले वर्ष गुजरात के राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी कुलदीप ने 119 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
Chinaman Kuldeep Yadav's unique record in Sydney Test match
डेमो पिक
उनके कोच कपिल देव पांडेय ने बताया कि काफी समय से कुलदीप टीम में खेल नहीं रहे थे। इस दौरान उसने अपना सारा फोकस प्रैक्टिस में लगाया। कोच के मुताबिक, कुलदीप मैच से पहले अपने प्रदर्शन को लेकर काफी परेशान थे। उन्होंने फोन पर बातचीत कर कुछ सलाह भी ली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed