{"_id":"5c2f7578bdec2257282d4786","slug":"rishabh-pant-give-big-gift-to-his-mother-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां के जन्मदिन पर ऋषभ पंत ने उन्हें दिया शानदार तोहफा, बेटे को देख भावुक होकर बोलीं ये बात...","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
मां के जन्मदिन पर ऋषभ पंत ने उन्हें दिया शानदार तोहफा, बेटे को देख भावुक होकर बोलीं ये बात...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जमाकर अपनी मां के जन्मदिन पर कभी न भूलने वाला तोहफा दिया है। इस संबंध में उनकी मां ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऋषभ के पिता शुरू से ही कहा करते थे कि उनका बेटा बड़ा नाम कमाएगा। वहीं, मां के जन्मदिन पर ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
2 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : instagram
उन्होंने लिखा है कि ‘हैप्पी बर्थडे मां, चाहे जो भी हो आप हमेशा मेरे साथ रहीं हैं, मैं आपको बहुत प्यार करता हूं, मुझे आज भी याद है जब आप मैचों और अभ्यास के लिए मेरे साथ यात्रा करती थीं, मेरे सभी तनाव को अपना बनाने के लिए मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता’
3 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : instagram
ऋषभ की मां सरोज पंत अशोक नगर ढंडेरा में न्यू मॉर्डन पब्लिक स्कूल चलाती हैं। अपने जन्मदिन पर स्कूल में ही केक काटा और बेटे के कीर्तिमान की खुशियां भी मनाई। इस दौरान उनके साथ स्कूली शिक्षक और छात्राओं के अलावा बेटी साक्षी पंत भी मौजूद थीं। सरोज पंत का कहना था कि यह जन्मदिन बेटे की उपलब्धि के चलते और भी खास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : instagram
बातचीत के दौरान भावुक हुई सरोज पंत ने कहा कि ऋषभ के पिता स्व. राजीव पंत कहा करते थे कि उनका बेटा बड़ा नाम रोशन करेगा और उनकी बात सच साबित हुई। उन्होंने कहा कि ऋषभ पर उन्हें नाज है। ऋषभ ने हमेशा ही अपने पापा की इच्छा पूरी की और अपने करियर में दिनोंदिन पिता की इच्छा के अनुसार ही तरक्की पाता गया। ऋषभ की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
5 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : instagram
बता दें कि रुड़की के रहने वाले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज 21 वर्षीय ऋषभ पंत ने सिडनी टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 189 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 159 रन की पारी खेली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।