फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए क्यों है बेहद खास, 4 बातें कर रही बयां

Wed, 03 Oct 2018 10:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
4 things to look forward to in the upcoming Test series in India vs West Indies 2018
टीम इंडिया

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर से राजकोट में खेला जाएगा। जेसन होल्डर की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से भारतीय टीम से मुकाबला करने के लिए तैयार है। बता दें कि वेस्टइंडीज ने 1994 के बाद से ही भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है और ये टीम उस रिकॉर्ड को जरुर तोड़ना चाहेगी। साल 2018 वेस्टइंडीज ने अच्छा क्रिकेट खेला है। 5 टेस्ट मैचों में उन्हें 3 में जीत दर्ज हुई।



वहीं, टीम इंडिया को हाल ही में इंग्लैंड के हाथों पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-4 से करारी हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया इस दो मैचों में अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खासा ध्यान रखेगी। आइए जानते हैं भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार से शुरू होने वाले यह सीरीज क्यों है बेहद खासः

कौन होगा ओपनर?

4 things to look forward to in the upcoming Test series in India vs West Indies 2018
पृथ्वी शॉ

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में खास ध्यान देने वाली बात यह है कि टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग कौन करेगा? हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर शिखर धवन और मुरली विजय कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। बता दें कि अपनी सरजमीं पर धवन का शानदार रिकॉर्ड है, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में कुछ खास करने में नाकाम रहे। वहीं, मुरली विजय को 2 मैच के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। अब ऐसा कयास लगाया जा रहा है पहले टेस्ट में टीम इंडिया की तरफ से ओपनर की भूमिका केएल राहुल और पृथ्वी शॉ निभा सकते हैं।

 

क्या वेस्टइंडीज, टीम इंडिया के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर कर सकेगा?

4 things to look forward to in the upcoming Test series in India vs West Indies 2018
indvwi

वेस्टइंडीज ने 1994 के बाद से ही भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है और ये टीम उस रिकॉर्ड को जरुर तोड़ना चाहेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 94 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने सिर्फ 18 में जीत दर्ज की जबकि 30 मैच कैरीबियाई टीम ने अपने नाम किए। 46 टेस्ट ड्रॉ हुए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज

4 things to look forward to in the upcoming Test series in India vs West Indies 2018
indvwi

वेस्टइंडीज टीम को मैच से पहले एक तगड़ा झटका जरुर लगा है। तेज गेंदबाज केमार रोच अपने दादी की मौत की वजह से पहले मैच से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी का जिम्मा कप्तान जेसन होल्डर, शैनन गैब्रियल, कीमो पॉल पर रहेगा। वहीं, ऑलराउंडर क्रेग ब्रैथवेट के साथ सुनील अंब्रीस पारी की शुरुआत कर सकते हैं। अभ्यास मैच में अंब्रीस ने शानदार शतक जड़े थे।

 

विज्ञापन

भारत की निगाहें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर

4 things to look forward to in the upcoming Test series in India vs West Indies 2018
टीम इंडिया

बता दें कि नवंबर महीने में भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहा उसे कंगारुओं के खिलाफ 3 वन-डे, 4 टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। हाल ही में जिस तरह से टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों टेस्ट व वन-डे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। उसको देखते हुए टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ खिलाडियों को मौका देकर यह जानना चाहती है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन-कौन से खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed