फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: इन 5 खिलाड़ियों पर होगा दिल्ली डेयरडेविल्स को पहली बार चैंपियन बनाने का दारोमदार

Mon, 26 Mar 2018 11:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
5 Players of Delhi Daredevils who can change the game in ipl 2018
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : IPL

आईपीएल के सारे सीजन की यदि बात की जाए तो दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है, जितनी हर सीजन में उससे उम्मीद लगाई जाती है। हालांकि, इस बार के सीजन में टीम में काफी बदलाव देखने को मिली है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पॉन्टिंग टीम की देखरेख कर रहे हैं। इसलिए दर्शक यह जानने के लिए बेताब है कि क्या इस बार भी दिल्ली अपनेआप को साबित कर सकते हैं। आइये जानते हैं वो पांच खिलाड़ी जिनके दम पर दिल्ली अपना आईपीएल का पहला टाइटल जीतने में सक्षम हो सकती हैः-




 

गौतम गंभीर

5 Players of Delhi Daredevils who can change the game in ipl 2018
गौतम गंभीर

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी गौतम गंभीर तकरीबन 9 साल बाद आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली की तरफ से खेलते नजर आएंगे। आईपीएल के दूसरे सीजन साल 2009 में वह दिल्ली का हिस्सा थे। जिसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बने। उनकी कप्तानी में कोलकाता ने दो बार की चेंपियन रही है। गंभीर काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह कुल मिलाकर 148 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.78 की औसत से 4132 रन बनाए हैं। साल 2018 के आईपीएल में घंभीर पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। दिल्ली ने उन्हें 2.80 करोड़ रुपये में खरीदा है।

ग्लेन मैक्सवेल

5 Players of Delhi Daredevils who can change the game in ipl 2018
ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को दिल्ली ने 9 कोरड़ में खरीदा हैं। मैक्सवेल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच को किसी भी परिस्थिति में पलटने का दमखम रखते हैं। वह हर मुकाबले में मैच विनर की भूमिका अदा करने में सक्षम रहते हैं। वह बल्लेबाजी और गंदबाजी दोनों में माहिर हैं। आईपीएल में उन्होंने 57 मैच खेले हैं, जिसमें वह 164.39 की स्ट्राइक रेट से 1228 रन बनाए हैं। मैक्सवेल इस बार दिल्ली के एक वरदान के तौर पर साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलिन मुनरो

5 Players of Delhi Daredevils who can change the game in ipl 2018
कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो भी मैच को पलटने का बूता रखते हैं। दिल्ली ने उन्हें 1.9 करोड़ में खरीदा हैं।

विज्ञापन

कागिसो रबाडा

5 Players of Delhi Daredevils who can change the game in ipl 2018
Kagiso Rabada

दक्षिण अफ्रीका के स्टार युवा तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को दिल्ली ने 7.7 करोड़ में खरीदा है। वह एक घातक गेंदबाज हैं। रबडा ने पिछले सीजन में 6 मैच में 6 विकेट लिए थे। वह दिल्ली के लिए एक अहम गेंदबाज के तौर पर साबित हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed