फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली को 'मैरी मी' बोलने वाली इंग्लिश क्रिकेटर को मिला ऐसा मैसेज, अनुष्का की उड़ सकती है नींद

Mon, 26 Mar 2018 10:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Kate Cross trolls Danielle Wyatt over virat kohli
डेनियल याट और विराट कोहली - फोटो : file

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर ने डेनियल याट ने भारतीय महिला किक्रेट टीम के खिलाफ रविवार को खेले गए टी20 मुकाबले में 52 गेंदों पर सेंचुरी लगाकर अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनकी इस पारी की खास बात यह रही कि महिला टी20 इंटरनेशल में यह अब तक सबसे तेज शतक है। वेट की इस पारी को लेकर उनकी साथी खिलाड़ी केट क्रॉस ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल कर दिया। 


 

 

Kate Cross trolls Danielle Wyatt over virat kohli
डेनियल वेट - फोटो : file

दरअसल डेनियल याट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। उनकी दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बार तो उन्होंने कोहली को ट्विटर पर ही शादी के लिए प्रपोज कर डाला था। हालांकि अब कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी कर ली है तो याट का कनेक्शन उनसे जुड़ना तो संभव नहीं है लेकिन इस बीच क्रिकेट के मैदान पर उनका कनेक्शन जरूर जुड़ गया है। 

Kate Cross trolls Danielle Wyatt over virat kohli
डेनियल याट - फोटो : file

दरअसल कोहली ने टी20 में 52 बॉल पर ही शतक लगाया है और यह भारत की ओर से सबसे तेज है। वहीं, अब याट ने भी उतनी गेंदों पर शतक लगाया और यह महिला टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। अब केट क्रॉस ने इन दोनों खिलाड़ियों के इस आंकड़े को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'क्या तुम्हें किस्मत में विश्वास है?' इसे याट ने स्माइली के साथ रिट्वीट कर दिया। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kate Cross trolls Danielle Wyatt over virat kohli

इसके बाद फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की। बता दें कि कोहली ने याट को अपना बैट तोहफे के तौर पर दिया था और भारत आने से पहले याट ने कहा था कि वह इस बल्ले का इस्तेमाल भारत में करेंगी। उन्होंने रविवार को टीम इंडिया के खिलाफ 64 बॉलों पर 15 चौके और 5 छक्के की मदद से 124 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। 
 






 

विज्ञापन
Kate Cross trolls Danielle Wyatt over virat kohli
डेनियल याट - फोटो : file

उनकी 124 रनों की पारी स्मृति मंधाना की 76 और मिताली राज की 53 रनों पर भारी पड़ी और इंग्लैंड की महिला टीम ने भारतीय टीम को त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मैच में रविवार को 7 विकेट से हरा दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed