फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मिथ-बेनक्रॉफ्ट ही नहीं, इन दिग्गजों पर भी लगे हैं बॉल टेंपरिंग के आरोप, भुगतनी पड़ी थी कड़ी सजा

Mon, 26 Mar 2018 06:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Not steve smith and cameron bancroft, these legend were also involve in ball tempering scandel
स्टीव स्मिथ - फोटो : file

बॉल टेंपरिंग के मामले में स्टीव स्मिथ और कैमरन बेनक्रॉफ्ट का विवाद कोई कोई नया नहीं है। क्रिकेट में इससे पहले भी इस तरह के विवाद कई बार सामने आ चुके हैं। देश वा विदेश के कई टीमें और उनके खिलाड़ियों पर गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। आइये जानते वो खिलाड़ी, जिनपर लगे हैं बॉल टेंपरिंग के आरोपः-

वकार यूनुस  

Not steve smith and cameron bancroft, these legend were also involve in ball tempering scandel
वकार यूनुस   - फोटो : file

वर्ष 2000 में पाकिस्तान के वकार यूनुस पहले गेंदबाज बने थे जिन्हें गेंद से छेड़छाड़ मामले में सजा भुगतनी पड़ी थी। उन पर एक मैच का प्रतिबंध और मैच फीस का 50 फीसद जुर्माना लगा था। श्रीलंकाई दौरे के दौरान यूनुस गेंद के सिलाई से छेड़छाड़ करते दिखे थे। 

शोएब अख्तर 

Not steve smith and cameron bancroft, these legend were also involve in ball tempering scandel
Shoaib Akhtar - फोटो : file

साल 2002-03 में जिम्बाब्वे के दौरे के दौरान पाक के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर आरोप लगा था कि उन्होंने किसी नुकीली चीज से गेंद पर कट लगाया। आरोप सही पाया गया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। इसके अगले साल श्रीलंका और न्यूजीलैंड सीरीज में भी शोएब गेंद से छेड़छाड़ करते पाए गए। नतीजन उन पर दो मैच का प्रतिबंध और मैच फीस का 75 फीसद जुर्माना लगा। 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भी उन पर जूते से गेंद खराब करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर 

Not steve smith and cameron bancroft, these legend were also involve in ball tempering scandel
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर भी 2011 में दक्षिण अफ्रीका दौरे में यह आरोप लगा था। मैच रेफरी माइक डेनिस ने कहा था कि सचिन गेंद की सिलाई के साथ छेड़छाड कर रहे थे। सचिन ने सफाई देते हुए कहा था कि वह गीली गेंद को साफ कर रहे थे। उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा था। इसके खिलाफ बीसीसीआई ने अपील की थी जिसे आईसीसी से निरस्त कर दिया था।    

 
विज्ञापन

राहुल द्रविड

Not steve smith and cameron bancroft, these legend were also involve in ball tempering scandel
राहुल द्रविड़ - फोटो : file

टीम इंडिया के 'द वाल' राहुल द्रविड़ भी इससे अछूत नहीं रहे हैं। 2005 में टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान द्रविड़ पर गेंद से छेड़छाड़ मामले में मैच फीस का 75 फीसदी जुर्माना लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed