फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के धमाल से लेकर विराट के कमाल तक, IPL-2018 में बने यह 6 सबसे बड़े रिकॉर्ड

Wed, 30 May 2018 11:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
6 BIGGEST RECORDS OF IPL 2018

चेन्नई के चैंपियन बनते ही IPL-11 खत्म हुआ। अपनी घातक गेंदबाजी से पूरे टूर्नामेंट में विरोधियों के दांत खट्टे करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद खराब गेंदबाजी के चलते ही खिताबी मुकाबला गंवा बैठी। नजदीकी मुकाबलों के कारण इस बार का सीजन अबतक का सबसे रोमांचक सीजन कहा जा रहा है। जाहिर है इसमें रिकॉर्ड भी खूब टूटे। अगली स्लाइड से ऐसे ही टॉप-6 रिकॉर्ड्स पर एक नजर...

धोनी बने पहले 5 हजारी कप्तान

6 BIGGEST RECORDS OF IPL 2018

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 25 अप्रैल को खेली अपनी 70 रन की पारी के दौरान धोनी ने टी-20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान 5 हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।

टी-20 का सबसे सफल कप्तान

6 BIGGEST RECORDS OF IPL 2018
मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराते ही धोनी 150 टी-20 मैच जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा बने 'सिक्सर किंग'

6 BIGGEST RECORDS OF IPL 2018
रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 300 छक्का जमाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। 4 मई को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उन्होंने यह नायाब उपल्बधि हासिल की।
विज्ञापन

और 'विराट' हुए कोहली

6 BIGGEST RECORDS OF IPL 2018
विराट ने 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक जमाते ही गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गंभीर ने 53 अर्धशतक जमाए थे। इसके साथ ही अब कुल आंकड़ा 56 तक पहुंच चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed