{"_id":"5b11466a4f1c1bda6e8b5ac9","slug":"8-cricketers-who-jumped-into-politics-now-its-harbhajan-singh-turn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरभजन ही नहीं ये 8 क्रिकेटर भी राजनीति की पिच पर खेल चुके हैं पारी, ऐसा रहा इनका स्कोरकार्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरभजन ही नहीं ये 8 क्रिकेटर भी राजनीति की पिच पर खेल चुके हैं पारी, ऐसा रहा इनका स्कोरकार्ड
Sat, 02 Jun 2018 05:01 PM IST
अंशुल तलमले
अंशुल तलमले
Updated Sat, 02 Jun 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट की पिच से दूर होते ही पहले खिलाड़ी कमेंटेटर या कोच की भूमिका निभाते नजर आते थे, लेकिन पिछले कुछ दशकों में इस ट्रेंड में गजब का बदलाव देखने को मिला है। अब क्रिकेटर्स खेल से दूर होते ही राजनीति में हाथ आजमाने उतर आते हैं। ताजा उदाहरण हरभजन सिंह का है। अपनी फिरकी के दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताने वाले भज्जी ने हाल ही में पॉलिटिक्स में उतरने की इच्छा जताई है।
2 of 11
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान 'टर्बनेटर' ने पॉलिटिक्स में एंट्री के सवाल पर बयान देते हुए कहा कि मैं पंजाब के लोगों के लिए कुछ करना चाहता हूं। अगर कोई पार्टी मुझे ऑफर करती हैं तो राजनीति में जरूर आऊंगा और प्रदेश के विकास के लिए काम करना चाहूंगा। तो चलिए हम आपको बतातें हैं ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो क्रिकेटर बनने के बाद नेता बने और फिर उनका काम कैसा रहाः
नवजोत सिंह सिद्धू
3 of 11
नवजोत सिंह सिद्धू
क्रिकेट छोड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कभी क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में नजर आते तो कभी राजनेता का रूप धर लेते। इंटरनेशनल क्रिकेट में 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सिद्धू ने 2004 में राजनीति में कदम रखा और बीजेपी की टिकट पर लोकसभा चुनाव भी जीता। पंजाब में बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिद्धू ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरूद्दीन
4 of 11
मोहम्मद अजहरूद्दीन
- फोटो : The indian express
'कलाई के जादूगर' के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भी क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान पर कदम रखा। अजहर ने कांग्रेस की टिकट से उप्र के मुरादाबाद से लोकसभा का चुनाव बड़े अंतर से जीता था, हालांकि 2014 आम चुनावों में 'मोदी लहर' के बीच वह भी अपनी सीट बचाने में नाकामयाब रहे।
विज्ञापन
चेतन चौहान
5 of 11
चेतन चौहान
- फोटो : अमर उजाला
1969 में भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले चेतन चौहान ने भी खेल को अलविदा कहने के बाद राजनीतिक पारी शुरू की। 1981 में अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले चेतन ने बीजेपी का दामन थामा और वर्तमान में उप्र के अमरोहा से सांसद हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।