फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: फैन ने स्टेडियम में घुसकर छुए धोनी के पैर, कोई कुछ नहीं कर सका

Thu, 14 Dec 2017 08:48 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 14 Dec 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
a fan enters in ground and touches dhonis feet in second odi between team india and sri lanka
एमएस धोनी - फोटो : twitter

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में दोहरा शतक जड़कर मोहाली के दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। मगर मैच में जब टीम इंडिया फील्डिंग करने आई तो एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने साबित कर दिया कि फैन फॉलोइंग में एमएस धोनी अभी भी अव्वल हैं।

a fan enters in ground and touches dhonis feet in second odi between team india and sri lanka
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali

श्रीलंका को 393 रन का लक्ष्य देने के बाद टीम इंडिया जब फील्डिंग कर रही थी, तब एक फैन सिक्यूरिटी तोड़कर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के पास जा पहुंचा। इस फैन ने धोनी के पैर छूने की कोशिश की। 

a fan enters in ground and touches dhonis feet in second odi between team india and sri lanka
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali

फिर धोनी ने वो रूप दिखाया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। उन्होंने अपने फैन को निराश नहीं किया और पैर छूने दिए। इसके बाद दोनों के बीच कुछ बातचीत होती हुई भी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
a fan enters in ground and touches dhonis feet in second odi between team india and sri lanka
एमएस धोनी - फोटो : icc

यह पहला मौका नहीं है जब धोनी की फैन फॉलोइंग इस प्रकार देखने को मिली हो। इससे पहले जनवरी में जब एमएस धोनी इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेल रहे थे, तब बल्लेबाजी करते समय एक शख्स मैदान में आ गया और उनके पैर छूकर लौटा। बता दें कि उस मैच में धोनी आखिरी बार कप्तानी कर रहे थे।

विज्ञापन
a fan enters in ground and touches dhonis feet in second odi between team india and sri lanka
dhoni and pandya - फोटो : SELF

वैसे बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 36 साल की उम्र में दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। मोहाली वनडे मैच से पहले उन्होंने 100 मीटर रेस में 24 साल के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को पछाड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed