{"_id":"58b118b94f1c1b2b69b2722c","slug":"ab-de-villiers-becomes-fastest-man-to-score-9000-runs-in-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन और सौरव को पीछे छोड़ आगे निकले एबी डीविलियर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन और सौरव को पीछे छोड़ आगे निकले एबी डीविलियर्स
Sat, 25 Feb 2017 11:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। मगर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में एबी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। एबी अब वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड 13 साल से दादा ने नाम था।
सचिन और सौरव को पीछे छोड़ आगे निकले एबी डीविलियर्स
2 of 7
सौरव गांगुली
33 वर्षीय डीविलियर्स ने अब तक 214 वनडे खेले है। एबी डीविलियर्स वनडे क्रिकेट के इतिहास में 18वें बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एकदिवसीय मैचों में 9000 या अधिक रन बनाए हैं। एबी से पहले वनडे में 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही थे। जानिए कौन हैं विश्व में सबसे तेज 9000 वनडे रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज:
सचिन और सौरव को पीछे छोड़ आगे निकले एबी डीविलियर्स
3 of 7
रिकी पॉन्टिंग
- फोटो : ESPN
रिकी पॉन्टिंग (ऑस्ट्रेलिया)
क्रिेकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रिकी पॉन्टिंग ने अपने बल्ले से कई कमाल किए हैं। वनडे में 13 हजार से अधिक रन बनाने वाले पॉन्टिंग ने वनडे में 30 शतक और 82 अर्धशतक जड़े हैं। पॉन्टिंग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने 9000 रन पूरे किए। इसके लिए पॉन्टिंग ने 248 मैचों में 242 पारियां खेलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन और सौरव को पीछे छोड़ आगे निकले एबी डीविलियर्स
4 of 7
ब्रायन लारा
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)
टेस्ट में 400 रन की पारी खेलने इकलौते दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एकदिवसीय क्रिकेट 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं। लारा ने वनडे में 19 शतक और 63 अर्धशतक जड़े हैं। लारा ने 9000 रन का आंकड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पार किया। यह उनके 246वें मैच की 239वीं पारी थी।
विज्ञापन
सचिन और सौरव को पीछे छोड़ आगे निकले एबी डीविलियर्स
5 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
सचिन तेंदुलकर (भारत)
वनडे हो या टेस्ट, मगर क्रिकेट की शायद ही कोई ऐसी सूची हो, जिसमें सचिन का नाम न हो। वनडे में 18 हजार से अधिक कर बनाने वाले सचिन ने 49 शतक और 96 अर्धशतक जड़े हैं। सचिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9000वां रन बनाया, जिसके लिए उन्होंने 242 मैचों में 235 पारियां खेलीं थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।