{"_id":"5bb61fbc867a5528c748ff64","slug":"abhishek-bachchan-wants-to-do-a-yuvraj-singh-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह की बायोपिक में काम करना चाहता है यह बॉलीवुड स्टार, इंडस्ट्री में हैं बड़ा नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवराज सिंह की बायोपिक में काम करना चाहता है यह बॉलीवुड स्टार, इंडस्ट्री में हैं बड़ा नाम
Fri, 05 Oct 2018 12:18 AM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
yuvraj singh and hazel keech
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीम इंडिया के क्रिकेटर युवराज सिंह की कहानी क्रिकेट फैंस के लिए एक प्रेरणा हैं। 2007 वर्ल्ड टी20 और 2011 विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने का अहम किरदार रहे युवराज सिंह की कहानी किसी फाइटर से कम नहीं हैं। युवराज की कहानी काफी प्रेरणादायी है और इसे ध्यान में रखते हुए उन पर बायोपिक बनने की बातचीत चल रही है। बायोपिक में युवी का किरदार निभाने के लिए एक बॉलीवुड स्टार ने इच्छा जाहिर की है।
2 of 5
Abhishek Bachchan
यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री का जाना मान नाम अभिषेक बच्चन हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक में काम करने की इच्छा प्रकट की। अपनी आने वाली फिल्म मंमर्जियां के प्रमोशन के दौरान एक फैन ने अभिषेक से पूछा की वह किस खिलाड़ी की बायोपिक में काम करना पसंद करेंगे।
3 of 5
abhishek bACHCHAN
इस पर अभिषेक ने कहा कि युवराज सिंह के बारे में कई बार कहा जा चुका है और वह इसमें काम करने के लिए काफी उत्साहित भी हैं। अभिषेक खुद भी युवी की कहानी से काफी प्रेरित हैं, जो युवा क्रिकेटर से वर्ल्ड कप के हीरो बने और फिर कैंसर से जूझे। फिर युवी ने कैंसर को मात दी और चैंपियन बनकर मैदान पर वापसी की। अभिषेक ने साथ ही कहा कि अगर मेरी जगह कोई और हीरो भी उनके रोल में जमे तो उसे काम मिलना चाहिए। वैसे, अभिषेक अपने आप को युवी की भूमिका अदा करते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युवराज सिंह और सुरेश रैना
अभिषेक ने कहा, 'मैं कई वर्षों से कहता आ रहा हूं कि युवी की बायोपिक में काम करना चाहूंगा क्योंकि यह शानदार होगी। मेरे ख्याल से युवराज सिंह की जिंदगी पर फिल्म बनना बहुत शानदार रहेगी। वह हीरो हैं। उनकी जिंदगी में सबकुछ हैं। एक क्रिकेटर के रूप में बढ़े और भारतीय क्रिकेट का सम्मान बढ़ाया। उनकी जिंदगी, उनकी स्टाइल, उनका खेलने का अंदाज, फिर कैंसर से लड़ाई, फिर मैदान पर वापसी। महान कहानी।'
विज्ञापन
5 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : sportskeed
युवराज सिंह जैसे दिखने के बारे में अभिषेक बच्चन ने कहा, 'मुझे लगता था कि कैमरा पर मैं उनके जैसा दिख सकता हूं, लेकिन मुझे एक और एक्टर मिले हैं, जो लगता है कि अच्छा काम करेंगे। शारीरिक तौर पर वह युवी से ज्यादा मेल खाते हैं। मगर मेरी कोशिश जारी रहेगी क्योंकि मैं उनकी बायोपिक में काम करना पसंद करूंगा। मेरे ख्याल से युवी की जिंदगी पर्दे पर आना शानदार रहेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।