सब्सक्राइब करें
LSG Inning
82/4 (10.3 ov)
Abdul Samad 7(10)*
Nicholas Pooran 3 (6)
Gujarat Titans elected to bowl

मां परेशान न हो इसीलिए गेंद लगने के बाद भी खेलता रहा, डॉक्टरों के मना करने के बावजूद की बल्लेबाजी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 20 Jun 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan Hashmatullah Shahidi do not want family to worry after hit by bouncer
हश्मतुल्लाह शाहीदी - फोटो : अमर उजाला

अफगानिस्तान के बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में गेंद हेलमेट पर लगने से मैदान पर गिरने के बाद वह तुरंत उठ खड़े हुए क्योंकि इससे उनकी मां चिंतित हो सकती थीं।


 

Trending Videos
Afghanistan Hashmatullah Shahidi do not want family to worry after hit by bouncer
शाहीदी - फोटो : social media

शाहिदी जब 24 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब तेज गेंदबाज मार्क वुड की 90 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी गई गेंद उनके हेलमेट से टकराई और वह जमीन पर गिर गए। ऐसा लगा कि 24 साल का यह बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट होगा लेकिन उन्होंने हेलमेट बदलकर खेलना जारी रखा और वह टीम के शीर्ष स्कोरर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Afghanistan Hashmatullah Shahidi do not want family to worry after hit by bouncer
हश्मतुल्लाह - फोटो : social media

शाहिदी ने कहा, ‘मैं अपनी मां के कारण तुरंत उठ खड़ा हुआ। पिछले साल मेरे पिता का निधन हुआ था। मैं मां को दुखी नहीं देखना चाहता हूं। मेरा पूरा परिवार इस मुकाबले को देख रहा था, मेरे बड़े भाई भी मैदान में मौजूद थे। मैं नहीं चाहता था कि वह चिंतित हो।’ इस मैच को देखने के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में मौजूद थे। 

Afghanistan Hashmatullah Shahidi do not want family to worry after hit by bouncer
हश्मतुलाह शहीदी - फोटो : social media

शाहिदी कहा, ‘आईसीसी के डॉक्टर और हमारी टीम के फिजियो मेरे पास आए और मेरा हेलमेट बीच में टूट गया था। उन्होंने मुझे बाहर आने के लिए कहा लेकिन मैंने कहा कि मैं इस स्थिति में अपनी टीम को नहीं छोड़ सकता हूं। टीम को मेरी जरूरत है। मैंने बल्लेबाजी जारी रखी। मैच के बाद मैं फिर से आईसीसी के डॉक्टर के पास गया। उन्होंने मेरा अच्छे से ख्याल रखा और कहा कि सब ठीक हो जाएगा।’ 

विज्ञापन
Afghanistan Hashmatullah Shahidi do not want family to worry after hit by bouncer
अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार को मैनचेस्टर में वर्ल्ड कप का 24वां मुकाबला खेला था जिसमें इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया था. अफगानिस्तान की हार के बावजूद हश्मतुल्लाह शाहीदी के सर्वाधिक 76 रन की मदद से टीम ने वर्ल्ड कप का अपना सर्वाधिक स्कोर बनाने में सफल रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed