फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL के दौरान UAE परिवार साथ ले जाने पर बोले रहाणे, मुझे कोई समस्या नहीं

Sun, 02 Aug 2020 01:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 02 Aug 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Ajinkya Rahane Says Health Comes First Families Not In UAE For IPL 2020 i dont mind
अजिंक्य रहाणे अपनी पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के बल्लेबाज और आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने जा रहे अजिंक्य रहाणे ने यूएई में परिवार ले जाने के बारे में बात की है। रहाणे ने कहा कि वो चाहते हैं कि उनकी पत्नी और बेटी यूएई में आईपीएल के दौरान उनके साथ रहें। मगर कोरोना महामारी के कारण जोखिम के प्रति सचेत रहते हुए उन्होंने कहा है कि बीसीसीआई अगर परिवार को साथ रखने की मंजूरी नहीं देता है, तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

Ajinkya Rahane Says Health Comes First Families Not In UAE For IPL 2020 i dont mind
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मैंने परिवार के साथ काफी समय बिताया है और इस समय स्वास्थ्य सुरक्षा काफी अहम है। कोरोना के चलते बीसीसीआई इस बार आईपीएल का आयोजन देश से बाहर यूएई में कराने जा रही है। लीग की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है।

Ajinkya Rahane Says Health Comes First Families Not In UAE For IPL 2020 i dont mind
रहाणे और शॉ - फोटो : सोशल मीडिया

अजिंक्य रहाणे इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स छोड़कर अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान रहाणे ने कहा है कि हमारा परिवार हमारे साथ रहे तो अच्छा है, लेकिन हमें पहले स्वास्थ को प्राथमिकता देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajinkya Rahane Says Health Comes First Families Not In UAE For IPL 2020 i dont mind
अजिंक्य रहाणे अपनी बेटी के साथ - फोटो : Social Media

उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह से फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई के ऊपर है, लेकिन मैं कहता हूं कि अभी भी हर जगह कोरोना का खतरा है। आपको प्रत्येक व्यक्ति के बारे में सोचना होगा। मैं विशेष रूप से अपनी पत्नी और बेटी के बारे में सोचता हूं। सुरक्षा बेहद ही अहम है। पहली बार दिल्ली के लिए खेलने को लेकर रहाणे ने कहा कि मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed