पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anshuman Gaekwad: जब सिर पर गेंद लगने के बाद अंशुमान ने दिखाई थी दिलेरी, गावस्कर ने सुनाया था किस्सा, जानें

Thu, 01 Aug 2024 12:49 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 01 Aug 2024 12:49 AM IST
सार

गायकवाड़ ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। वह 2000 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता रही भारतीय टीम के कोच भी थे। गायकवाड़ पिछले महीने देश लौटने से पहले लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में ब्लड कैंसर का इलाज करा रहे थे।

विज्ञापन
Anshuman Gaekwad: When Anshuman showed courage after the ball hit his head, Gavaskar told the story, know
अंशुमान गायकवाड़-सुनील गावस्कर - फोटो : ANI/twitter
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ ने बुधवार को 71 की उम्र में अंतिम सांस ली। लंबे वक्त से वह ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। दिग्गज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दुख जताया। गायकवाड़ के निधन से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ 1997 से 1999 तक भारत के कोच रहे थे।
Anshuman Gaekwad: When Anshuman showed courage after the ball hit his head, Gavaskar told the story, know
अंशुमान गायकवाड़-सुनील गावस्कर - फोटो : twitter
गावस्कर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा
पिछले साल उनकी जीवनी 'गट्स एमिडस्ट ब्लडबाथ' का विमोचन किया गया था। इस दौरान उनके साथी खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया था।  गावस्कर ने 1976 में जमैका टेस्ट के बारे में बताया जब गायकवाड़ के सिर पर चोट लगी थी। गावस्कर ने कहा, "अंशु के सिर पर चोट लगी थी लेकिन उसने अविश्वसनीय रूप से दिलेरी दिखाई। हमने पिछले टेस्ट 400 से अधिक रन का पीछा करते हुए रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। इस आखिरी टेस्ट से पहले सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी।"

गावस्कर ने आगे कहा, "इस शृंखला से पहले वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया से 1-5 से सीरीज हार गई थी और क्लाइव लॉयड अपनी कप्तानी बचाने के लिए बेताब थे। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और हमें पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। पहले दिन लंच तक हम क्रीज पर थे। लंच के बाद माइकल होल्डिंग, वेन डेनियल और हर गेंदबाज बाउंसर या बीमर डालने लगा। अचानक एक गेंद गायकवाड़ के सिर में लगी। हमें उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले जाना पड़ा। अंशु ने जो साहस दिखाया उसके दम पर वह हर बार वेस्टइंडीज के खिलाफ शृंखला के लिए टीम में वापसी कर लेते थे।"
Anshuman Gaekwad: When Anshuman showed courage after the ball hit his head, Gavaskar told the story, know
सचिन तेंदुलकर-अंशुमान गायकवाड़ - फोटो : twitter
सचिन भी हैं गायकवाड़ के मुरीद
वहीं, सचिन तेंदुलकर ने भी अंशुमान गायकवाड़ की तारीफ की थी। उन्होंने बताया था कि वह भाग्यशाली थे, जो उन्हें गायकवाड़ के साथ समय बिताने का मौका मिला। सचिन ने कहा, "मैं वास्तव में भाग्यशाली था कि जब वह हमारे कोच थे तो मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिला। संभवत: जब वह कोच से तो वे मेरे करिअर के बेहतर वर्ष थे। हम मेरी बल्लेबाजी और मुझे कैसा रवैया अपनाना चाहिए इसको लेकर चर्चा किया करते थे।  प्रत्येक के करिअर में उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन वह हमेशा आपकी मदद के लिए मौजूद रहते थे। वह ईमानदार और बेहद पारदर्शी थे। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन पर आप भरोसा कर सकते थे। उनके साथ जो भी चर्चा होती थी वह हमेशा गोपनीय रहती थी। यह किसी कोच का महत्वपूर्ण गुण होता है। हम वास्तव में एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Anshuman Gaekwad: When Anshuman showed courage after the ball hit his head, Gavaskar told the story, know
हरभजन सिंह - फोटो : ANI
हरभजन सिंह ने किया गायकवाड़ के नेतृत्व में डेब्यू
हरभजन सिंह ने गायकवाड़ उनके नेतृत्व में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया, बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन का नेतृत्व किया और बीमार पड़ने से ठीक पहले, वे आईसीए प्रतिनिधि के रूप में बीसीसीआई की शीर्ष परिषद के सदस्य थे। 
विज्ञापन
Anshuman Gaekwad: When Anshuman showed courage after the ball hit his head, Gavaskar told the story, know
अंशुमान गायकवाड़ - फोटो : @GautamGambhir
गायकवाड़ का करियर
गायकवाड़ ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। वह 2000 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता रही भारतीय टीम के कोच भी थे। गायकवाड़ पिछले महीने देश लौटने से पहले लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में ब्लड कैंसर का इलाज करा रहे थे। हालांकि, अब उनका निधन हो चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed