फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: विराट ने लिया क्रिकेट से ब्रेक पर नेट्स में प्रैक्टिस कर रही हैं अनुष्का, देखें तस्वीरें

Fri, 25 Feb 2022 11:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 11:55 AM IST
सार

अनुष्का शर्मा ने इन दिनों नेट्स में जमकर पसीना बहा रही हैं और तेज गेंदबाजी का अभ्यास कर रही हैं। वहीं विराट 10दिन के लिए ब्रेक पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। 

विज्ञापन
Anushka Sharma Shares photo of bowling in nets for chakda Express
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा इस दिनों नेट्स में जमकर पसीना बहा रही हैं। अनुष्का तेज गेंदबाजी का खूब अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने अपने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का हाथ में लाल एसजी गेंद के साथ अभ्यास करती दिख रही हैं। वहीं उनके पति विराट इनि दिनों छुट्टी पर हैं। बीसीसीआई ने विराट को 10 दिन के लिए बायो बबल से ब्रेक दिया है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 
Anushka Sharma Shares photo of bowling in nets for chakda Express
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का अपनी आगामी फिल्म चकदा एक्सप्रेस के लिए अभ्यास कर रही हैं। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पर आधारित है। झूलन ने अपने करियर में कई कीर्तिमान बनाए हैं और भारत में महिला क्रिकेट को ऊपर उठाने में झूलन का अहम योगदान हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

Anushka Sharma Shares photo of bowling in nets for chakda Express
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
चकदा एक्सप्रेस फिल्म को नेटफ्लिक्स में रिलीज किया जाएगा। इसके लिए अनुष्का लगभग एक महीने तक इंग्लैंड में शूटिंग करेंगी। क्लीन स्लेट प्रोडक्शन हाउस इस फिल्म का निर्माण कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Shares photo of bowling in nets for chakda Express
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में इससे पहले भी कई खिलाड़ियों के ऊपर फिल्में बन चुकी हैं। इनमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बॉक्सर मैरीकॉम, एथलीट मिल्खा सिंह का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
Anushka Sharma Shares photo of bowling in nets for chakda Express
83 फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
हाल ही में 1983 विश्वकप जीतने वाली टीम के ऊपर भी "83" फिल्म बनाई गई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण सहित कई बड़े सितारे शामिल थे। फिल्म में 1983 विश्व कप टीम की संघर्ष से भरी यात्रा दिखाई गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed