{"_id":"621859aeef96a1265042479a","slug":"ind-vs-sl-1st-t20-photo-story-ravindra-jadeja-pushpa-celebration-ishan-kishan-and-shreyas-iyer-fifty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: फोटो में देखिए पहले टी-20 का रोमांच, रवींद्र जडेजा का पुष्पा अंदाज, दोनों अय्यर से छूटा कैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: फोटो में देखिए पहले टी-20 का रोमांच, रवींद्र जडेजा का पुष्पा अंदाज, दोनों अय्यर से छूटा कैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:07 AM IST
सार
भारत ने 62 रन से पहला मैच जीतने के साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं रोहित शर्मा ने खास कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन
1 of 13
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच भारत ने 62 रन से जीत लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 137 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टी-20 में भारत की यह लगातार 10वीं जीत थी। इससे पहले टीम इंडिया लगातार नौ टी-20 मैच जीत चुकी थी। इस मैच में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर तूफानी बल्लेबाजी की और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
2 of 13
ईशान किशन
- फोटो : बीसीसीआई
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत के ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन ने फॉर्म में वापसी की। उन्होंने 56 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए। किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
3 of 13
रोहित शर्मा
- फोटो : बीसीसीआई
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस मैच में 32 गेंद में 44 रन बनाए। उनकी इस पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल था। इसके साथ ही रोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा। गुप्टिल ने 112 मैचों में 3299 रन बनाए हैं। वहीं रोहित 123 मैचों में 3307 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
श्रेयस अय्यर
- फोटो : बीसीसीआई
श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, लेकिन मैच में उन्होंने फिनिशर का रोल अदा किया। अय्यर ने 28 गेंद में 57 रन बनाए। उनकी इस पारी में पांच चौके औक दो छक्के शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 13
भारतीय टीम
- फोटो : बीसीसीआई
श्रीलंका को 62 रन से हराने के साथ ही भारतीय टीम ने टी-20 में लगातार 10वीं जीत हासिल कर ली। यह पहला मौका है, जब भारत ने लगातार 10 टी-20 मैच जीते हैं। भारत आखिरी बार 2021 टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड से हारा था। इसके बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।