टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इस समय कोलकाता में कमेंट्री कर रहे हैं। उनकी जोड़ी पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग और जतिन सप्रू के साथ काफी जम रही है। तीनों कमेंट्री बॉक्स का माहौल खुशनुमा बनाए रखते हैं।
आशीष नेहरा ने यो-यो टेस्ट में अपने स्कोर का किया खुलासा, विनर का नाम भी बताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेंट्री करते हुए नेहरा ने यो-यो टेस्ट के बारे में खुलासा किया। उन्होंने इस दौरान अपने यो-यो टेस्ट स्कोर के बारे में भी जानकारी साझा की। इसके अलावा 38 वर्षीय नेहरा ने यो-यो टेस्ट में सबसे अच्छा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी बताया।
नेहरा ने कहा, 'यो यो टेस्ट कुछ उसी तरह था जैसे हम अपनी स्प्रिंट को फिर से दोहराते हैं और 2002-03 में ब्लिप टेस्ट जैसा किया करते थे। इस टेस्ट में आपको दिए गए निर्धारित टाइम में 20 मीटर दौड़ना होता है और आपको शुरुआत प्वाइंट तक लौटना होता है। जब आप 13 या 14 रेटिंग में पहुंच जाते हो, आप तेजी से आगे निकल जाते हो। टीम इंडिया के लिए ये रेटिंग 16.1 है जो जल्दी ही 16.5 होने वाली है। इसलिए आपको बहुत भागना होगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे ये आसान लगा क्योंकि एक तेज गेंदबाज के तौर पर मैं दौड़ने का शौकीन हूं। लेकिन कुछ खिलाड़ियों को ये कठिन लगता है, जैसा कि युवराज सिंह अभी भी अटके हुए हैं।' टीम में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों के बारे में बात करते हुए नेहरा ने कहा, 'सभी खिलाड़ी 16.1 से ऊपर का स्कोर करते हैं क्योंकि ये क्वालीफाइंग मार्क है। हार्दिक पांड्या ने 19 किया हुआ है, मैंने 18.5 किया जो इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में टी20 सीरीज से ज्यादा था। मनीष पांडे ने 19 किया।'
जब पूछा गया कि क्या वह कप्तान विराट कोहली के स्कोर को तोड़ सकते हैं तो नेहरा ने कहा, 'जैसा कि मैंने कप्तान के स्कोर को चेक नहीं किया है, इसलिए मुझे इसके बारे में कोई आइडिया नहीं है।' बता दें कि नेहरा ने अपने होमग्राउंड पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया।