{"_id":"5a117dfa4f1c1b65548be35a","slug":"suresh-raina-gets-out-on-zero-against-karnataka-in-ranji-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुरेश रैना की कैसे होगी टीम इंडिया में वापसी? रणजी ट्रॉफी में फिर हुए फ्लॉप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुरेश रैना की कैसे होगी टीम इंडिया में वापसी? रणजी ट्रॉफी में फिर हुए फ्लॉप
Mon, 20 Nov 2017 08:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे सुरेश रैना मौजूदा समय में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और वो रणजी ट्रॉफी में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में रैना का फ्लॉप शो जारी है। कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मैच में रैना बिना खाता खोले आउट हो गए।
2 of 5
इंडिया ब्लू टीम के कप्तान सुरेश रैना शाट खेलते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में रैना दूसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। रैना के खराब फॉर्म का आलम यह है कि मौजूदा रणजी सीजन में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 33 रन हैं।
3 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : ESPN
रैना के मौजूदा रणजी सीजन के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 9 पारियों में 11।67 के औसत से महज 105 रन बनाए हैं। इस सीजन में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक असम के खिलाफ (33,0), रेलवे के खिलाफ (6 और 29), महाराष्ट्र के खिलाफ (0 और 5), दिल्ली के खिलाफ (10 और 16) रन ही बनाए हैं। 30 वर्षीय रैना के खराब फॉर्म को देखते हुए एक बात तो साफ़ है कि टीम इंडिया में उनकी वापसी बहुत मुश्किल है। अगर रैना को राष्ट्रीय टीम में वापसी करना है तो उन्हें घरेलू टूर्नामेंट में ढेरो रन बनाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : ESPN
रैना वन-डे में टीम इंडिया से 2 साल से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी वन-डे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वन-डे रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने 223 मैचों में 35.46 के औसत से 5,568 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक, 36 अर्धशतक निकले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुरेश रैना
वहीं उन्होंने आखिरी टी20 मैच 1 फरवरी, 2017 को खेला था। इसके बाद से वो टी20 टीम से भी बाहर हैं। रैना ने टी20 में भारत के लिए अब तक 65 मैच खेले हैं। इस दौरान रैना ने 29.70 के औसत और 132.96 के स्ट्राइकरेट से 1,307 रन बनाए हैंय़ टी20 में रैना के नाम 1 शतक, 4 अर्धशतक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।