इंडियन टी-20 लीग में शनिवार को जयपुर में खेला गया मुकाबला जहां राजस्थान को जीत की खुशी दे गया वहीं उसके एक बल्लेबाज के लिए भी खास बन गया।
VIDEO: लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद खुला खाता, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए लीग के 45वें मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। इससे अलग टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी एश्टन टर्नर ने भी अपनी बल्लेबाजी से सबको खूब हंसाया।
दरअसल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए इस बार का लीग बेहद निराशाजनक रहा और उन्होंने खेले गए अपने शुरू के तीनों मैच में शून्य पर विकेट गंवाए।
टर्नर ने पहला मैच पंजाब के खिलाफ खेला और पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। उसके बाद मुंबई और दिल्ली के खिलाफ भी वे पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हुए। हालांकि शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपना खाता खोला।
इस के बाद वहां मौजूद हर कोई हंसने लगा, खुद टर्नर और उन्हें गेंदबाजी कर रहे भुवनेश्वर भी हंसते दिखे। वहीं डगआउट में बैठी उनकी टीम के साथियों ने ताली बजाकर उनका हौंसला बढाया।
Ashton Turner off the mark in the IPL https://t.co/ayttAvgkFO