पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन द्वारा जोस बटलर को किए गए मांकडिंग रन आउट के बाद राजस्थान के कोच पैडी उपटन उनपर भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है कि इंडियन टी-20 लीग के मैच में जोस बटलर को मांकडिंग करके अश्विन ने दिखा दिया कि उनका स्तर क्या है।
{"_id":"5c9a077ebdec2213e43a50a8","slug":"ashwin-action-tells-his-level-says-rajasthan-royals-coach-paddy-upton","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अश्विन की हरकत उसका स्तर बताती है'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'अश्विन की हरकत उसका स्तर बताती है'
Tue, 26 Mar 2019 04:35 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 26 Mar 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
buttler ashwin
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ashwin buttler
- फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग के 12 साल के इतिहास में बटलर इस तरह से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने। बटलर उस समय 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे, जब अश्विन ने उन्हें चेतावनी दिये बिना मांकडिंग से आउट किया। टीवी रिप्ले से जाहिर था कि अश्विन ने गिल्लियां बिखेरने से पहले बटलर के क्रीज से बाहर आने का इंतजार किया।
पैडी उपटन
- फोटो : Social media
उपटन ने कहा कि अश्विन ने यह हरकत करके बताया कि वह कैसे इंसान हैं। बता दें कि उपटन विश्व कप 2011 से पहले भारतीय टीम के मानसिक अनुकूलन कोच थे और अश्विन भी उस टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ashwin-upton
- फोटो : social media
उपटन ने कहा कि मैं इंडियन टी-20 लीग के प्रशंसकों पर छोड़ता हूं कि क्या वे इस तरह की चीजें देखना चाहते हैं। हम क्रिकेट जगत पर रविचंद्रन अश्विन की इस हरकत का आकलन छोड़ते हैं। हम खेलने उतरे थे, दर्शकों का मनोरंजन करने और क्रिकेट प्रेमियों के सामने नजीर पेश करने उतरे थे। मुझे खुशी है कि मेरे खिलाड़ी इस कसौटी पर खरे उतरे।
विज्ञापन
पंजाब बनाम राजस्थान
- फोटो : Social media
यह पूछने पर कि अश्विन ने जो किया, वह नियमों के विपरीत नहीं था। उपटन ने कहा कि वैधता और खेल भावना दो अलग मसले हैं। मुझे उम्मीद है कि इंडियन टी-20 लीग के बाकी मैच खेल भावना के दायरे में खेले जायेंगे।
इनपुट: भाषा
इनपुट: भाषा