{"_id":"5c1f2b4dbdec22570b2fcfc0","slug":"ashwin-and-jadeja-doubtful-to-play-in-third-test-at-melbourne","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, अश्विन का खेलना मुश्किल, जडेजा भी घायल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, अश्विन का खेलना मुश्किल, जडेजा भी घायल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ashwin and jadeja
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलना है। तीसरा टेस्ट जीतने वाली टीम इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना लेगी, हालांकि इस घमासान से पहले ही टीम इंडिया की सिरदर्दी बढ़ गई है। अनुभवी स्पिनर अभी चोट से उभरे भी नहीं थे कि जडेजा के खेलने पर भी संशय होने लगा है।
2 of 5
ravi shastri
कोच रवि शास्त्री के मुताबिक अश्विन की जगह पर जडेजा को खिलाए जाने की बात सामने आ रही थी, लेकिन शास्त्री ने साफ किया कि जडेजा जैसे ही ऑस्ट्रेलिया आए वैसे ही उन्हें इंजेक्शन लगाने की जरूरत पड़ी और इस कारण मैनेजमेंट ने उन्हें पर्थ में खिलाने का खतरा मोल नहीं लिया।
3 of 5
Ravindra Jadeja
रवि शास्त्री ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हमने सोचा कि जडेजा 70-80 फीसदी ही फिट हैं और ऐसे में हम कोई खतरा मोल नहीं ले सकते थे, लेकिन अगर वह मेलबर्न टेस्ट से पहे 80 फीसदी भी फिट होते हैं तो उन्हें जरूर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ravindra Jadeja
शास्त्री ने आगे कहा, ' फैंस को जानकार खुशी होगी कि जडेजा ने भारत में भी इंजेक्शन लिया था और घरेलू मैच खेले थे। जडेजा के कंधे में तकलीफ थी और उन्हें इंजेक्शन दिया गया था। उन्हें अभी पूरी तरह से फिट होने में समय लगता है। हमें उनकी फिटनेस पर अगले 24 घंटे नजर बनाए रखनी होगी और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।'
विज्ञापन
5 of 5
Ishant Sharma and Ravindra Jadeja
आपको बता दें कि भले ही जडेजा की फिटनेस पर सवाल उठाए जा रहे हों, लेकिन पर्थ टेस्ट में जडेजा को बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर फील्डिंग करते देखा गया था। अगर वह अगले मुकाबले में खेलते हैं टीम इंडिया का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा भारी हो सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।