{"_id":"602a7bfb70484332fb01cc30","slug":"ashwin-says-i-would-love-to-credit-batting-coach-vikram-rathour-after-fifth-test-ton","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'...फिर टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा या नहीं' कहकर भावुक हुए अश्विन, इन्हें दिया अपने प्रदर्शन का श्रेय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'...फिर टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा या नहीं' कहकर भावुक हुए अश्विन, इन्हें दिया अपने प्रदर्शन का श्रेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया है। टीम इंडिया की दूसरी पारी में शतक जमाने वाले अश्विन ने अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को दिया है।
2 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ट्विटर @WisdenCricket
अश्विन ने दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह पिछले तीन दिन में हुआ है। मैं विक्रम राठौड़ के साथ लंबे समय से अभ्यास कर रहा था। अपनी बल्लेबाजी का श्रेय मैं उन्हें देना चाहूंगा।'
3 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : twitter
उन्होंने कहा, 'पता नहीं यहां अगला टेस्ट कब होगा लेकिन मैं खुश हूं। पता नहीं चेन्नई में फिर टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा या नहीं या मिलेगा भी तो कब। पता नहीं टीम कैसा अनुभव कर रही है लेकिन सभी रोमांचित हैं। मैं दर्शकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने काफी साथ दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
चेपॉक की चुनौतीपूर्ण पिच पर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अश्विन ने 148 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 106 रन की शतकीय पारी खेली। यह अश्विन के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक है। उन्होंने एक पारी में पांच विकेट और शतक लगाने का कमाल तीसरी बार किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।