{"_id":"629f2cd650b20802316c1c51","slug":"australia-most-likely-to-play-wtc-final-india-also-in-race-know-equation-for-all-teams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WTC 2022: ऑस्ट्रेलिया का फाइनल खेलना लगभग तय, दूसरे स्थान के लिए तीन दावेदार, जानें क्या हैं ताजा समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC 2022: ऑस्ट्रेलिया का फाइनल खेलना लगभग तय, दूसरे स्थान के लिए तीन दावेदार, जानें क्या हैं ताजा समीकरण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 07 Jun 2022 04:17 PM IST
सार
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का खेलना लगभग तय है। वहीं, दूसरे स्थान के लिए दक्षिण अफ्रीका, भारत और पाकिस्तान की टीम दावेदारी कर रही है।
विज्ञापन
1 of 7
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हो सकता है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा फाइनल भी इंग्लैंड में होने की संभावना है, लेकिन इस बार भी इंग्लैंड की टीम के लिए फाइनल की राह आसान नहीं है। बन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन में सिर्फ दो मैच जीत पाई है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है, जबकि फाइनल मैच शीर्ष दो टीमों के बीच होता है। ऐसे में इंग्लैंड के फाइनल खेलने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। वहीं, भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच सकती है। मौजूदा समय में टीम इंडिया तीसरे स्थान पर है और दक्षिण अफ्रीका के हारने पर यह टीम दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है।
2 of 7
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका
- फोटो : ICC
मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा मैच भारत ने ही जीते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत ऑस्ट्रेलिया की टीम का है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है। हालांकि, अफ्रीका को अभी अपने घर से बाहर मैच खेलने हैं, जहां हारने पर अफ्रीका का जीत प्रतिशत कम हो सकता है और भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है।
ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार
3 of 7
ऑस्ट्रेलिया टीम
- फोटो : twitter@ICC
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार ऑस्ट्रेलिया की टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक छह में से दो सीरीज खेली हैं। इनमें से दोनों सीरीज ऑस्ट्रेलिया के ही नाम रही हैं। कंगारू टीम ने पांच मैच जीते हैं और तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा 75 फीसदी है। अब ऑस्ट्रेलिया को दो सीरीज अपने घर में और दो बाहर खेलनी हैं। बाहरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया दो मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलने हैं, जबकि घर में वेस्टइंडीज से दो और अफ्रीका से तीन टेस्ट खेलने हैं। ऐसे में यह टीम बाकी मैच भी आसानी से जीत सकती है और फाइनल में पहुंच सकती है। हालांकि, अभी ऑस्ट्रेलिया ने विदेश में होने वाली एक टेस्ट सीरीज की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की राह मुश्किल
4 of 7
दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : twitter@ICC
दक्षिण अफ्रीका ने अब तक तीन सीरीज खेली हैं। इनमें से दो घर में और एक विदेश में रही है। फिलहाल अफ्रीका ने 71.43 फीसदी मैच जीते हैं, लेकिन इस टीम के लिए आगे की राह मुश्किल है। अब अफ्रीका को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में जाकर तीन-तीन टेस्ट खेलने हैं। इन मैचों में अफ्रीका के लिए जीत हासिल करना बहुत मुश्किल होगा और मैच हारने पर इस टीम के जीत प्रतिशत में गिरावट आएगी और अफ्रीका अंक तालिका में काफी नीचे पहुंच जाएगी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने से चूक सकती है।
विज्ञापन
भारत के पास दूसरी बार फाइनल में पहुंचने का मौका
5 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : twitter@BCCI
भारत ने अब तक चार टेस्ट सीरीज खेली हैं। इनमें से दो घर में और दो विदेश में रही हैं। छह जीत, तीन हार और दो ड्रॉ के साथ भारत का जीत प्रतिशत 58.33 का है। अब भारत को एक सीरीज घर में और एक विदेश में खेलनी है। ऐसे में टीम इंडिया बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर सकती है और लगातार दूसरे सीजन में फाइनल मैच खेल सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।