इस वक्त भारत में इंडियन टी-20 लीग का रोमांच चरम पर है। वहीं 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भी सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इससे अलग ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
विराट-धोनी ने दिया था यह खास गिफ्ट, अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने शेयर की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपने पोस्ट में धोनी और विराट की जर्सी को शेयर करते हुए दिया खास संदेश।
तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'धन्यवाद विराट और धोनी। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि इंडिया में सीरीज के दौरान आपने अपनी-अपनी जर्सी मुझे दी। हालांकि हमने अपने देश के लिए मैदान में पूरा दम लगाया लेकिन आप दोनों महान खिलाड़ियों के लिए मेरे मन में बहुत इज्जत और सम्मान है। हमें मौका देने के लिए धन्यवाद और आभार जाताना जरुरी था।"
A post shared by Aaron Finch (@aaronfinch5) on
बता दें कि पिछले महीने भारत आई ऑस्ट्रेलिया टीम ने आरोन फिंच की कप्तानी में टी-20 और वन-डे दोनों सीरीज जीती थी।
इंग्लैंड-वेल्स में अगले महीने से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने आरोन फिंच को अपना कप्तान बनाया है। ये पोस्ट इसलिए भी खास है क्योंकि इस वक्त बीसीसीआई और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड में मनमुटाव चल रहा है।