फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा झटका, दिग्गज तेज गेंदबाज बाहर

Sat, 26 Oct 2019 10:46 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 26 Oct 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
Australian fast bowler Andrew tye ruled out from Sri lanka t 20 due to injury
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी से टीम की बल्लेबाजी बहुत मजबूत दिख रही है, लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। फटाफट फॉर्मेट के अनुभवी तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

Australian fast bowler Andrew tye ruled out from Sri lanka t 20 due to injury
एंडर्यू टाय - फोटो : IPL official web

एंड्रयू टाई को कोहनी में चोट लगी है जिससे वह अभी तक उबर नहीं पाए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी भाग नहीं ले पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जल्द ही उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी के नाम का एलान करेगी। 

Australian fast bowler Andrew tye ruled out from Sri lanka t 20 due to injury
आरोन फिंच - फोटो : Social Media

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि टाई के बाहर होने से टीम के मनोबल पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। हमारे पास मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, केन रिचर्डसन और बिली स्टैनलेक जैसे शानदार गेंदबाज हैं। बता दें कि आरोन फिंच भी इस सीरीज से पहले चोटिल थे और उनके खेलने पर संशय था। चोट के कारण वो विक्टोरिया के लिए दो मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि अब वो पूरी तरह से फिट हैं और मैच खेलने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Australian fast bowler Andrew tye ruled out from Sri lanka t 20 due to injury
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 27 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा। दूसरा मैच ब्रिस्बेन में 30 अक्टूबर को और तीसरा मैच मेलबर्न में एक नवंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान दौरे के बाद श्रीलंकाई टीम में सभी प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी हो चुकी है। लसिथ मलिंगा टीम की कमान संभालेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed