पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पिछले हफ्ते हुए अपनी मां के निधन के गम को भुलाकर उनका ख्वाब पूरा करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है, तो वह सचिन तेंदुलकर की तरह 16 बरस की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर लेंगे। तेंदुलकर ने अपने पिता रमेश तेंदुलकर के निधन के बाद भी 1999 विश्व कप खेला था और टूर्नमेंट में लौटकर कीनिया के खिलाफ शतक जमाया था।
एक हफ्ते पहले हुआ था मां का निधन, अब 16 की बरस में पाक के लिए डेब्यू कर सकता है यह युवा खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 19 Nov 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन