पिछले कुछ साल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कई नए चेहरों और खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है। मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसे अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ियों के युग के बाद अब भारतीय महिला टीम में युवा खिलाड़ियों का दबदबा दिखने लगा है। इन्हीं में से एक हैं, हरलीन देओल।
गाना गाते नजर आईं भारतीय महिला क्रिकेटर हरलीन देओल, इंटरनेट पर VIDEO वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ हरमनप्रीत कौर के चोटिल होने के बाद डेब्यू करने वालीं हरलीन का एक और रूप सामने आया है। पंजाब से आने वालीं हरलीन अपनी बल्लेबाजी और चुस्ती के लिए पहचानी जातीं हैं, लेकिन अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।
A post shared by Harleen Deol (@deol.harleen304) on
वीडियो में कोई और नहीं बल्कि वह खुद बेहद मधुर आवाज में संगीत अराधना करते देखीं जा सकती हैं। 18 नवंबर को पोस्ट किए इस वीडियो को समाचार लिखे जाने तक 41 हजार लोग देख चुके हैं। साथ ही हजारों प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स की शोभा बढ़ा रहीं हैं।
पंजाब से आने वाली हरलीन ने क्रिकेट प्रेम की वजह से 13 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और हिमाचल चली गईं। वहां क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जुड़कर प्रोफेशनल क्रिकेट की शुरुआत की।
भारत के सबसे होनहार ऑलराउंडर्स में से एक, हरलीन देओल ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र में की थी। उन्होंने अपने भाई के साथ खेलना शुरू कर दिया था।
समर्पण और कड़ी मेहनत ने उनके सपने को पूरा किया और उन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिला। चैलेंजर्स ट्रॉफी में इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए उन्होंने तीन मुकाबलों में 119 रन बनाने के बाद उन्हें चोटिल हरमनप्रीत की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया।