{"_id":"5c20c770bdec22569e113227","slug":"ausvind-ajinkya-rahane-eyes-double-century-ahead-of-melbourne-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: तीसरे टेस्ट से ठीक पहले दहाड़े रहाणे, बोले- दोहरा शतक भी जड़ सकता हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: तीसरे टेस्ट से ठीक पहले दहाड़े रहाणे, बोले- दोहरा शतक भी जड़ सकता हूं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 24 Dec 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
बॉक्सिंग-डे टेस्ट से ठीक पहले अजिंक्य रहाणे का आत्मविश्वास जागा है। भारतीय उपकप्तान ने गरजते हुए कहा कि, 'अपनी लय और पलटवार करने की मानसिकता के साथ वह बुधवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में शतक ही नहीं, बल्कि दोहरा शतक भी लगा सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
अजिंक्य रहाणे
रहाणे ने अब तक दो टेस्ट में दो अर्धशतक की मदद से 164 रन बनाए हैं, लेकिन पिछले साल कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने के बाद से तीन अंक में पहुंचने में नाकाम रहे हैं। रहाणे ने कहा कि अगर विदेशों में लगातार जीत दर्ज करनी है तो बल्लेबाजी इकाई को गेंदबाजों का अधिक सहयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
30 वर्षीय रहाणे के मुताबिक, 'मुझे यकीन है कि इस मैच में ऐसा होगा। मैं जिस तरीके से बल्लेबाजी कर रहा हूं, शायद शतक या दोहरा शतक भी बन सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरे लिए अधिक महत्वपूर्ण यह है कि इस बारे में नहीं सोचूं। मैं उस तरह बल्लेबाजी जारी रखनी होगी जैसे मैं अभी कर रहा हूं। मैं स्थिति को थोड़ा बेहतर समझ सकता हूं और अगर मैं इस तरह बल्लेबाजी कर पाया तो यह टीम के लिए बेहतर होगा। निजी उपलब्धियां बाद में भी हासिल की जा सकती हैं।’
4 of 5
भारत को दक्षिण अफ्रीका में 1-2 जबकि इंग्लैंड में इस साल 1-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा और इसका मुख्य कारण बल्लेबाजी क्रम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रहा। चार मैचों की मौजूदा सीरीज अभी 1-1 से बराबर चल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
भारतीय टीम पर्थ में दूसरी पारी में 140 रन पर ही आउट हो गई थी और उसे 146 रन से हार का सामना करना पड़ा था। रहाणे ने सीरीज में अब तक दो अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने ऐडिलेड में दूसरी पारी में 70 जबकि पर्थ में पहली पारी में 50 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।