फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: तीनों फॉर्मेट में बुमराह और शमी के खेलने पर संशय, बीसीसीआई बना रही ये योजना

Wed, 18 Nov 2020 07:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 18 Nov 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Doubt on Bumrah and Shami playing in all three formats, BCCI is making plan
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

कोरोना काल में लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है। भारतीय टीम को यहां मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मैच खेलने हैं। ऐसे में दो महीने के इस लंबे दौरे के लिए उसके सामने खिलाड़ियों की फिटनेस बहुत बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए बीसीसीआई अपने प्रमुख गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए योजना बना रही है। 

AUSvIND: Doubt on Bumrah and Shami playing in all three formats, BCCI is making plan
शमी-बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक बुमराह और शमी का कार्यभार प्रबंधन मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के लिए सर्वोपरि है। ऐसे में भारत के दोनों मुख्य गेंदबाज बुमराह और शमी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों के छह मैचों में एक साथ खेलने की संभावना कम है। टीम प्रबंधन उन्हें 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयार रखना चाहता है। बोर्ड के सूत्र ने कहा, ‘यदि दोनों प्रमुख गेंदबाज टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खेलते हैं, तो उन्हें टेस्ट अभ्यास के लिए एक ही मैच मिलेगा, मुझे नहीं लगता कि टीम प्रबंधन ऐसा चाहेगा।’

AUSvIND: Doubt on Bumrah and Shami playing in all three formats, BCCI is making plan
शमी और बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के दो महीने के दौरे की शुरूआत 27 नवंबर से तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से होगी। इसके बाद टीम को इतने ही मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलनी है। सीमित ओवरों की इन श्रृंखलाओं के मैच सिडनी और कैनबरा में खेले जाएंगे। टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का पहला अभ्यास मैच छह से आठ दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम को आखिरी के दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय (छह और आठ दिसंबर) मैच भी खेलने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Doubt on Bumrah and Shami playing in all three formats, BCCI is making plan
मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इशांत शर्मा की चोट की स्थिति अभी साफ नहीं है जिससे बुमराह और शमी दोनों भारतीय टेस्ट अभियान के लिए काफी अहम होंगे। ऐसे में टीम प्रबंधन 12 दिनों के अंदर सीमित ओवरों के छह मैचों में इन दोनों को एक साथ मैदान में उतारकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा। इस बात की संभावना अधिक है कि सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान शमी और बुमराह को एक साथ टीम में शामिल नहीं किया जाए। 

विज्ञापन
AUSvIND: Doubt on Bumrah and Shami playing in all three formats, BCCI is making plan
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

एक संभावना यह हो सकती है कि दोनों एकदिवसीय मैचों में खेले जहां उनके पास 10 ओवर गेंदबाजी करने का मौका होगा। एकदिवसीय के बाद वे टेस्ट मैचों में खेले। शमी को गुलाबी गेंद (दिन-रात्रि टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली गेंद) से अभ्यास करते भी देखा गया है जिससे उनकी प्राथमिकता का पता चलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed