सब्सक्राइब करें

B'day Spcl: राहुल द्रविड़ यूं ही नहीं बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज, दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड 

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 11 Jan 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
B'day Spcl: rahul dravid is first player score a century in all the ten Test-playing countries
राहुल द्रविड़

टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ शुक्रवार को 46 साल के हो गए। 11 जनवरी 1973 को इंदौर में जन्मे राहुल द्रविड़ ने 12 वर्ष की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया। साल 1996 में श्रीलंका के खिलाफ सिंगर कप में डेब्यू करने वाले कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने क्रिकेट में इतना नाम कमाया कि पूरी दुनिया इन्हें टीम इंडिया के 'मिस्टर रिलायबल' और 'दीवार' के नाम से जानने लगे। आइए जानते हैं जन्मदिन के मौके पर द्रविड़ क्रिकेट करियर से जुड़ी कुछ खास बातेंः


 

Trending Videos
B'day Spcl: rahul dravid is first player score a century in all the ten Test-playing countries
rahul dravid

टीम इंडिया की दीवार नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली सभी टीमों के खिलाफ शतक ठोकने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिकेट के जेंटलमैन कहे जाने वाले द्रविड़ को मुश्किल से मुश्किल परिस्थियों में भी विरोधी टीम के सामने दीवार की तरह खड़े होकर मैच जिताने वाले खिलाड़ियों के रूप में जाना जाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
B'day Spcl: rahul dravid is first player score a century in all the ten Test-playing countries
राहुल द्रविड़

द्रविड़ का डिफेंस इतना मजबूत था कि उनके विकेट को हासिल करना दुनिया के तमाम मशहूर गेंदबाजों की चाहत हुआ करती थी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए द्रविड़ ने टेस्ट और वन-डे, दोनों में ऐसी पारियां खेलीं, जो उनके करियर के लिहाज से मील का पत्थर साबित हुई।

B'day Spcl: rahul dravid is first player score a century in all the ten Test-playing countries
राहुल द्रविड़

उन्होंने साल 2003 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 233 रन और 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में 270 रन की बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिलाने में द्रविड़ के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा साढ़े बारह घंटे की मैराथन पारी खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

विज्ञापन
B'day Spcl: rahul dravid is first player score a century in all the ten Test-playing countries
राहुल द्रविड़

अपने डेब्यू वन-डे मैच में द्रविड़ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 3 अप्रैल 1996 को श्रीलंका के खिलाफ सिंगर कप में डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने कुल 3 रन बनाए थे। हालांकि, अगले मैच में भी उनका प्रदर्शन खराब ही रहा और पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने कुल 4 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed